फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two people travelling in a car for a wedding died in an accident

Shahjahanpur News: शादी में जा रहे कार सवार दो लोगों की हादसे में मौत

Wed, 07 May 2025 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Two people travelling in a car for a wedding died in an accident
शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज की मॉरचरी पर शुभम के शव को देख परिजन बिलख पड़े। संवाद
शाहजहांपुर। लखीमपुर खीरी जिले के पसगवां थाना क्षेत्र में सोमवार रात किसी वाहन के टकराने से घायल हुए दो कार सवार लोगों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में मृत घोषित कर दिया गया। मंगलवार सुबह पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

लखीमपुर जिले के थाना मोहम्मदी क्षेत्र के शंकरपुर गांव निवासी 28 वर्षीय शुभम शुक्ला हरदोई जिले के थाना मझिला क्षेत्र के नगरिया गांव निवासी 40 वर्षीय विनीत कुमार के साथ मोहम्मदी के रहेरिया गांव में एक शादी समारोह में जा रहे थे। इस बीच पसगवां थाना क्षेत्र में किसी भारी वाहन से टकराकर दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल काॅलेज के लिए भेजा। यहां चेकअप कर डाॅक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार सुबह पोस्टमाॅर्टम हाउस पर पहुंची शुभम की पत्नी मौसमी शव को देख बिलख पड़ी। साथ में आईं महिलाओं ने मौसमी को संभाला। परिजनों ने बताया कि मृतक शिवम के दो बेटे शिव व लव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादी में आए युवक की हादसे में मौत

रोजा। थाना क्षेत्र की गुर्री चौकी में साेमवार रात किसी वाहन की चपेट में आने से हरदोई जिले के थाना पिहानी क्षेत्र के गांव इटारा निवासी 40 वर्षीय कमलेश की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि गुर्री चौकी क्षेत्र के गांव गुर्री निवासी रामलड़ैते के यहां शादी समारोह था। कमलेश खाना खाने के बाद लखनऊ-बरेली हाईवे की ओर टहलने के लिए गए। इस बीच अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। संवाद

अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बाइक, युवक की मौत

शाहजहांपुर। निगोही के ढकिया तिवारी-उदारा मार्ग पर सोमवार रात पेड़ से टकराने से बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
निगोही के मोहल्ला अब्दुल कलाम नगर निवासी उर्वेश सिंह का 26 वर्षीय पुत्र अनमोल सिंह ग्राम ढकिया तिवारी में ग्राम महोलिया से गई बरात में गया था। बरात में शामिल होने के बाद अनमोल रात करीब 12 बजे बाइक से अपने घर के लिए लौटा था। ढकिया तिवारी-उदारा मार्ग पर नहर के पास बाइक मोड़ पर अनियंत्रित होकर यूकेलिप्टिस के पेड़ से टकरा गई।

मंगलवार सुबह खेत पर जा रहे लोगों के जरिए हादसे की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने गांव के प्रधान दीपक सिंह को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराई। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। मृतक की पत्नी काजल सिंह, मां रिंकी सिंह, पिता व भाई बहनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed