फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two people returning from wedding procession died in a road accident, one injured

Shahjahanpur News: बरात से लौट दो रहे दो लोगों की सड़क हादसे में मौत, एक घायल

Thu, 23 Feb 2023 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 23 Feb 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Two people returning from wedding procession died in a road accident, one injured
तिलहर (शाहजहांपुर)। नेशनल हाईवे पर बुधवार रात किसी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तिलहर थाना क्षेत्र के गांव गुरगवां निवासी 50 वर्षीय धनवीर, बदायूं के थाना दातागंज के गांव सुखोरा निवासी 58 वर्षीय श्रीपाल की मौत हो गई, जबकि गजेंद्र घायल हो गए। उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

श्रीपाल की दातागंज के भटोली गांव में ससुराल है। मंगलवार को उनके साले ओमप्रकाश के बेटे परम सिंह की बरात कटरा के गांव रघुवापुर आई थी। बरात में श्रीपाल के दामाद गुरगवां निवासी गजेंद्र और उनके पड़ोसी धनवीर भी शामिल हुए थे। रात में खाना खाने के बाद गजेंद्र और धनवीर के साथ श्रीपाल भी बाइक से गुरगवां के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर मीरानपुर कटरा के पास रात 12.30 बजे किसी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में धनवीर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल श्रीपाल और गजेंद्र को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। रास्ते में श्रीपाल ने भी दम तोड़ दिया। श्रीपाल के दामाद गजेंद्र की हालात गंभीर बनी हुई। पुलिस ने धनवीर और श्रीपाल के शव का पोस्टमार्टम कराया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
पोस्टमार्टम हाउस पर बिलख पड़े परिजन
धनवीर की मौत की खबर सुनने के बाद से उनकी पत्नी गुड्डी की हालत बेहद खराब है। वह बार-बार बेहोश हो जाती हैं। बेटा अशोक भी पोस्टमार्टम हाउस पर बिलख पड़ा। श्रीपाल की पत्नी रामकुमारी की कई साल पहले मृत्यु हो चुकी है। उनके बेटे जयवीर और जसवीर का भी पिता की मौत पर रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed