{"_id":"66db8cb3f87239a40e0b2b84","slug":"two-people-from-maharashtra-arrested-for-fraud-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-126555-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: महाराष्ट्र के दो लोग धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: महाराष्ट्र के दो लोग धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार
Sat, 07 Sep 2024 04:43 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 07 Sep 2024 04:43 AM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र से गिरफ्तार ठगी के आरोपी। संवाद
पुवायां। पुलिस ने महाराष्ट्र से दो लोगों को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों का नाम विवेचना में सामने आया था।
पुवायां के मोहल्ला आनंद वाटिका निवासी वेदप्रकाश पांडे ने छह दिसंबर 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक विज्ञापन के आधार पर उन्होंने अपने पुत्र उपेंद्र पांडे का असिस्टेंट स्काउट मास्टर पद के लिए आवेदन कराया था। आवेदन के बाद तिलहर के गांव जन्यूरी निवासी रतीराम वर्मा उनके घर आए और फेडरेशन का स्टेट को-आर्डिनेटर बताते हुए उपेंद्र के प्रशिक्षण के लिए 46,500 रुपये का भुगतान करने को कहा। उन्होंने डिमांड ड्राफ्ट बनवाकर दे दिया था।
उपेंद्र को ट्रेनिंग के बाद 21 फरवरी 2022 को पुवायां के रानी लक्ष्मीबाई कन्या इंटर कॉलेज में असिस्टेंट स्काउट मास्टर पर ज्वाइनिंग भी करा दी गई थी। रतीराम वर्मा और एक अन्य व्यक्ति ने उपेंद्र को परिषदीय स्कूल में लगवाने की बात कहते हुए वेदप्रकाश से दो बार में एक लाख 30 हजार हजार रुपये और ले लिए। जब उसकी नौकरी परिषदीय स्कूल में नहीं तो जानकारी हुई कि वे धोखाधड़ी के शिकार हो गए हैं। पुलिस रतीराम वर्मा को जेल भेज चुकी है।
थाना प्रभारी हरिपाल सिंह बालियान ने बताया कि विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर महाराष्ट्र के जनपद नागपुर के धाड़िवाल ले आउट जोगीनगर के सुनील राजेंद्र खापरे और विजय वासुदेव डोफे के नाम सामने आए थे। दोनों की गिरफ्तारी के लिए टीम महाराष्ट्र भेजी गई थी। महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से दोनों को पकड़ लिया गया। कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर आरोपियों को थाने लाया गया। दोनों का चालान कर दिया गया है।