फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two people died in road accidents

Shahjahanpur News: सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Thu, 25 Sep 2025 02:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Two people died in road accidents
लखीमपुर के गांव पड़सर के रमेश कुमार का फाइल फोटो। स्रोत परिजन
शाहजहांपुर। अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। रोजा थाना क्षेत्र के गांव बल्लिया निवासी शंभूदयाल गुप्ता (42 वर्ष) की मोपेड में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाड़ी गांव मोड़ के पास ट्रक से पीछे से टक्कर लग गई। गंभीर रूप से घायल होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। इसी तरह पुवायां थाना क्षेत्र के ढकिया बुजुर्ग निवासी रामजीत (30 वर्ष) की बाइक में किसी वाहन से टक्कर लगने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शंभू दयाल गुप्ता फल बिक्री का काम करते थे। बुधवार को सुबह साढ़े दस बजे वह मोपेड से किसी काम से बरेली मोड़ की ओर जा रहे थे। तभी लखनऊ दिल्ली नेशनल हाईवे पर बाड़ी गांव मोड़ के पास पीछे से आ रहे ट्रक से टक्कर लग गई। ट्रक में उनकी मोपेड फंस गई थी और करीब 50 मीटर तक रगड़ती हुई चली गई। शंभू दयाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर आरसी मिशन पुलिस और उनकी पत्नी शांति देवी व भाई स्वामी दयाल गुप्ता मौके पर आ गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से परिजन का रो-रोकर बेहाल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुवायां थाना क्षेत्र के ढकिया बुजुर्ग निवासी रामजीत (30 वर्ष) के चाचा प्रभु दयाल के घर पर बेटी के नामकरण संस्कार की मंगलवार को दावत थी। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बुधवार को घर लौट रहे थे।
रास्ते में एक स्कूल के पास किसी वाहन से बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच उनकी मौत हो गई। गार्ड की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। उनकी मौत से पत्नी रोली व चार साल की बेटी है। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए था।
--
कंबाइन की टक्कर से घायल बाइक सवार युवक की इलाज के दौरान मौत

खुटार। कंबाइन की टक्कर से गंभीर घायल बाइक सवार लखीमपुर के युवक की इलाज के दौरान राजकीय मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। मोहम्मदी पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
लखीमपुर के मोहम्मदी थाना क्षेत्र का गांव पड़सर शाहजहांपुर जिले की सीमा के पास है। पड़सर के फूलचंद्र के पुत्र 26 वर्षीय रमेश कुमार बाइक से गांव इटौआ गए थे। वापस घर आते समय मोहम्मदी क्षेत्र में जटहा बाबा स्थान के पास उनकी बाइक में कंबाइन की टक्कर लग गई। हादसे में रमेश कुमार गंभीर घायल हो गए।
परिजन उनको खुटार सीएचसी लाए। प्राथमिक उपचार के बाद रमेश को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हालांकि यह जानकारी नहीं हो सकी है कि बाइक चलाते समय रमेश ने हेलमेट लगाया था या नहीं। रमेश की मौत की सूचना पर परिजन बिलख उठे। परिजनों की सूचना पर मोहम्मदी पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। रमेश की मौत से पत्नी रिंकी देवी, मां फूलमती, पिता फूलचंद्र, भाई ब्रजेश, अभिषेक, बहन रूबी, सविता का रो रोकर बुरा हाल है। संवाद
--
अनियंत्रित होकर बाइक झाड़ियों में घुसी, युवक घायल

खुटार। शाहजहांपुर की कांशीराम काॅलोनी निवासी अजय कुमार बाइक अनियंत्रित होने से घायल हो गए। वह बुधवार दोपहर बाद बाइक से अपनी ससुराल लखीमपुर के थाना गोला के गांव भरिगवां जा रहे थे। खुटार सीमा पर मैलानी थाने की कठिना पुलिस चौकी के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने के फेर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ियों में चली गई। हादसे में अजय कुमार घायल हो गए। अजय ने ससुराल के लोगों के बारे में जानकारी दी तो लोगों ने उन्हें खबर की। अजय की ससुराल के लोग मौके पर पहुंचे और अजय को 108 सेवा की एंबुलेंस से खुटार सीएचसी लाए। डॉक्टर ने अजय की हालत ठीक बताई है। संवाद

--
बाइक की टक्कर से महिला गंभीर घायल

पुवायां। सिंधौली के गांव सिसैया निवासी रमनपाल की पत्नी बाला देवी बुधवार को पुवायां के एक निजी अस्पताल में दवा लेने आईं थीं। निगोही रोड पर पैदल जाते समय एक बाइक की टक्कर लग जाने से वह गंभीर घायल हो गईं।
बाइक सवार वाहन समेत भाग निकला। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से बाला देवी को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। सूचना पाकर परिजन भी सीएचसी पहुंचे और बाला देवी को इलाज के लिए अपने साथ ले गए। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर नहीं मिली है। संवाद

--
भाजपा नेता ने घायल को अस्पताल भिजवाया

शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला विजयपुर रेती निवासी जागेश अग्निहोत्री सड़क हादसे में घायल हो गए। वह गंभीर रूप से सड़क किनारे पड़े थे। तभी भाजपा युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष जितिन तिवारी ने उन्हें देखकर गाड़ी रोक ली और घायल को 108 एंबुलेंस की मदद से राजकीय मेडिकल कॉलेज भिजवाया। उन्होंने घायल के परिजनों को सूचना भी दी है। संवाद

--
हादसे में दो घायल

सेहरामऊ दक्षिणी। हरदोई जिले के थाना शाहाबाद क्षेत्र के गांव हुसैनापुर निवासी अनुज कुमार और विशाल कुमार बाइक से लखनऊ-पलिया नेशनल हाईवे से शहर की तरफ जा रहे थे। करीब साढ़े छह बजे गांव मिर्गापुर के सामने वन-वे पर कार से टक्कर लग गई। दोनों बाइक सवार घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद

लखीमपुर के गांव पड़सर के रमेश कुमार का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

लखीमपुर के गांव पड़सर के रमेश कुमार का फाइल फोटो। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed