{"_id":"69a097b9595bf0a8c8048fd4","slug":"two-meter-deep-reservoirs-should-be-built-in-residential-colonies-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-166686-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आवासीय कॉलाेनियों में बनाए जाएं दो मीटर गहरे जलाशय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आवासीय कॉलाेनियों में बनाए जाएं दो मीटर गहरे जलाशय
विज्ञापन
शाहजहांपुर। विकास प्राधिकरण सचिव अजय त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को शहर के सभी कॉलोनाइजर्स के साथ प्राधिकरण कार्यालय में एक बैठक की। सचिव ने कहा कि गर्मी के मौसम को देखते हुए हीटवेव की स्थिति पर नियंत्रण की दृष्टि से चार हेक्टेयर से ऊपर की सभी आवासीय कॉलोनियों में एक प्रतिशत भूमि पर दो मीटर गहरे जलाशय बनाए जाएं।
कॉलोनाइजर्स के साथ शहर के नियोजित विकास में उनके सुझाव भी मांगे गए और प्राधिकरण के संबंध में गतिमान प्रावधानों को बताते हुए जन सामान्य को बताए जाने का अनुरोध किया गया। सचिव ने काॅलोनाइजर्स को बताया कि मानचित्र पास कराने में किसी भी प्रकार की कोई जटिलता आने पर प्राधिकरण समाधान कराएगा।
सचिव ने सभी काॅलोनाइजर्स को बताया कि कुछ अवैध कॉलोनियों को चिह्नित किया गया है, उन पर कार्रवाई की जाएगी। सभी काॅलोनाइजर्स वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था मानक के अनुसार करें। यह प्रावधान है कि 300 वर्ग मीटर से ऊपर के सभी भवनों में वॉटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य है। इस दौरान अजय अग्रवाल, हितेश अग्रवाल, हरगोविंद मोदी, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।