फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two killed in accidents on national highways

नेशनल हाइवे पर हुए हादसों में दो की मौत

Tue, 22 Mar 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 22 Mar 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
Two killed in accidents on national highways
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
नेशनल हाइवे पर नगरिया मोड़ के पास अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हरदोई के थाना हरपालपुर के गांव खरगपुर निवासी रामनरेश राजपूत का 25 वर्षीय बेटा अरविंद राजपूत फर्रुखाबाद निवासी अपने साले रामदेव के साथ  सोमवार की सुबह बाइक से थाना तिलहर क्षेत्र के गांव सिनौर में अपनी रिश्तेदारी में गमी की होली में शामिल होने जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े सात बजे नेशनल हाइवे पर नगरिया मोड़ के पास पीछे से आए तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में आकर दोनों घायल हो गए। चालक मौके पर टैंकर छोड़कर फरार हो गया। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉॅक्टरों ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना पर अरविंद के घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी ममता और तीन साल का बेटा श्याम व आठ माह की एक बेटी है। वहीं थाना जैतीपुर क्षेत्र के गांव बिहारीपुर निवासी 32 वर्षीय जोगेंद्र सिंह पुत्र राजवीर सिंह अपने साले मुलायम सिंह के साथ रविवार की शाम बाइक से शहर के मोहल्ला दलेलगंज स्थित अपने मकान पर आ रहे थे, तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात जोगेंद्र ने दम तोड़ दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जोगेंद्र की मौत से घर में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी रेनू का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के 14 वर्षीय बेटी सुमन, 12 वर्षीय मोनी, आठ वर्षीय रोशनी, छह वर्षीय बेटा मोहित और दो वर्षीय बेटा रोहित है। 
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed