{"_id":"56f007cc4f1c1ba903f14d24","slug":"two-killed-in-accidents-on-national-highways","type":"story","status":"publish","title_hn":" नेशनल हाइवे पर हुए हादसों में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाइवे पर हुए हादसों में दो की मौत
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 22 Mar 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाइवे पर नगरिया मोड़ के पास अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। हरदोई के थाना हरपालपुर के गांव खरगपुर निवासी रामनरेश राजपूत का 25 वर्षीय बेटा अरविंद राजपूत फर्रुखाबाद निवासी अपने साले रामदेव के साथ सोमवार की सुबह बाइक से थाना तिलहर क्षेत्र के गांव सिनौर में अपनी रिश्तेदारी में गमी की होली में शामिल होने जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े सात बजे नेशनल हाइवे पर नगरिया मोड़ के पास पीछे से आए तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में आकर दोनों घायल हो गए। चालक मौके पर टैंकर छोड़कर फरार हो गया। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉॅक्टरों ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की सूचना पर अरविंद के घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी ममता और तीन साल का बेटा श्याम व आठ माह की एक बेटी है। वहीं थाना जैतीपुर क्षेत्र के गांव बिहारीपुर निवासी 32 वर्षीय जोगेंद्र सिंह पुत्र राजवीर सिंह अपने साले मुलायम सिंह के साथ रविवार की शाम बाइक से शहर के मोहल्ला दलेलगंज स्थित अपने मकान पर आ रहे थे, तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात जोगेंद्र ने दम तोड़ दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जोगेंद्र की मौत से घर में कोहराम मच गया। उनकी पत्नी रेनू का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के 14 वर्षीय बेटी सुमन, 12 वर्षीय मोनी, आठ वर्षीय रोशनी, छह वर्षीय बेटा मोहित और दो वर्षीय बेटा रोहित है।
विज्ञापन