फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   two groups creates ruckus on the road over the installation of a pillar in khutar shahjahanpur

Shahjahanpur News: पिलर लगाने को लेकर सड़क पर बवाल, दो पक्ष भिड़े... जमकर चले ईंट-पत्थर और डंडे

Thu, 12 Jun 2025 12:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 12 Jun 2025 12:17 PM IST
सार

खुटार में रोड पर पिलर लगाने को लेकर बुधवार को व्यापारियों में विवाद हो गया। दोनों पक्ष भिड़ गए। जमकर ईंट-पत्थर फेंके। इससे सड़क पर करीब आधे घंटे तक आवागमन बंद रहा। 

विज्ञापन
two groups creates ruckus on the road over the installation of a pillar in khutar shahjahanpur
खुटार में सड़क पर हुआ बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के कस्बा खुटार के मेन रोड पर पिलर बनाने को लेकर कहासुनी के बाद जमकर पथराव हुआ और डंडे चले। इससे रोड पर जाम लग गया और राहगीरों में भगदड़ मच गई। घटना के वीडियो भी वायरल हुए हैं। पुलिस ने सात लोगों को पकड़ा है, उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


मेन रोड किनारे बेकरी व्यवसायी आसिफ अली की दुकान का छज्जा जर्जर होने के कारण बुधवार को उन्होंने रोड पर गड्ढा खुदवाकर पिलर बनवाना शुरू किया था। पड़ोस के रेडीमेड कपड़ों के दुकानदार नौशाद अली ने रोड पर पिलर बनाने से मना किया इसको लेकर गाली-गलौज और विवाद शुरू हो गया था। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई थी। नगर पंचायत अध्यक्ष मैना देवी के प्रतिनिधि रवि सिंह ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। दोपहर बाद आसिफ अली ने फिर से पिलर बनवाने का प्रयास किया तो झगड़ा होने लगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली में सिपाही की मौत: कमरे में खून से लथपथ मिला शव, सिर की हड्डी टूटी, पत्नी-बेटी लापता... फोन भी बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान का काउंटर और शीशा टूटा, बाइक क्षतिग्रस्त 
विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों से कई लोग मौके पर आ पहुंचे और पथराव, मारपीट करने लगे। पथराव होने से वाहन रुक गए, जिससे जाम लग गया। पथराव होते देख बाजार आए लोग और राहगीर मौके से भाग निकले। पथराव से आसिफ की बेकरी की दुकान का काउंटर, शीशा, सीसीटीवी कैमरे सहित तमाम सामान टूट गया है। दुकान के सामने खड़ी एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पथराव के बीच ही किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। 

थाना प्रभारी राजेंद्र रावत फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और सात लोगों को पकड़ लिया। दोनों पक्षों से थाने पर पूछताछ चल रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि दो पक्षों में पिलर लगाने को लेकर विवाद हुआ है। दोनों ओर से एक-दूसरे की दुकान के ऊपर पत्थर, डंडे चलाए गए हैं। जांच कर दोनों पक्षों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आधे घंटे तक बंद रहा आवागमन
पथराव और मारपीट के दौरान आधे घंटे तक आवागमन रुका रहा। एक पक्ष के लोग ज्यादा उग्र थे और लगातार ईंट, पत्थर फेंक रहे थे। पहले पुलिस को सूचना नहीं दी गई, लेकिन विवाद ज्यादा बढ़ जाने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के सामने भी दोनों पक्ष एक-दूसरे से गाली-गलौज करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed