{"_id":"6aa2f3478592b27b45014d03","slug":"paved-road-sanctioned-yet-remains-in-poor-condition-students-protest-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1023-184208-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: खड़ंजा स्वीकृत, फिर भी सड़क बदहाल, विद्यार्थियों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: खड़ंजा स्वीकृत, फिर भी सड़क बदहाल, विद्यार्थियों का प्रदर्शन
विज्ञापन
प्रदर्शन करते गांव कपसेड़ा क्षेत्र के संसारवती मेमोरियल इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं। स्रोत: वि
तिलहर (शाहजहांपुर)। तहसील सदर के ददरौल ब्लॉक क्षेत्र के गांव कपसेड़ा स्थित श्रीमती संसारवती मेमोरियल इंटर कॉलेज से पूर्व माध्यमिक विद्यालय तक जाने वाली सड़क खस्ताहाल होने से छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क निर्माण के लिए खड़ंजा स्वीकृत होने के बावजूद काम शुरू न होने से नाराज विद्यार्थियों ने कॉलेज गेट के बाहर धरना-प्रदर्शन कर सड़क का निर्माण तत्काल कराने की मांग की।
कॉलेज के प्रधानाचार्य ने डीएम को पत्र भेजकर बताया कि हाईवे स्थित नहर से देवता मंदिर होते हुए श्रीमती संसारवती मेमोरियल इंटर कॉलेज से पूर्व माध्यमिक विद्यालय तक जाने वाली सड़क लंबे समय से खराब है। सड़क निर्माण के लिए खड़ंजा स्वीकृत किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद अब तक काम शुरू नहीं हुआ है।
बृहस्पतिवार को कॉलेज के तमाम छात्र-छात्राएं कॉलेज गेट के बाहर एकत्र हुए और धरने पर बैठ गए। विद्यार्थियों ने कहा कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और ऊबड़-खाबड़ रास्ता होने के कारण स्कूल आने-जाने में काफी दिक्कत आती है। बरसात में समस्या और बढ़ गई है। खराब रास्ते के कारण आए दिन छात्र-छात्राएं फिसलकर गिर जाते हैं और चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने प्रशासन से मांग की कि जब सड़क निर्माण के लिए खड़ंजा स्वीकृत हो चुका है तो काम में देरी न की जाए। स्वीकृत कार्य जल्द शुरू कराकर सड़क को आवागमन योग्य बनाया जाए। कॉलेज प्रबंधन ने भी डीएम से संबंधित विभाग को तत्काल सड़क निर्माण कराने के निर्देश देने की मांग की।
ददरौल ब्लॉक के बीडीओ अमित सिंह ने बताया कि एडीओ आदेश मिश्रा को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं को सड़क निर्माण जल्द कराए जाने का आश्वासन दिया है। सड़क को परियोजना में शामिल करके जल्द ही निर्माण कराया जाएगा।