{"_id":"6aa2f1e53f1b8412ab02daef","slug":"lawyers-sit-in-continued-for-the-third-day-as-well-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-184275-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तीसरे दिन भी जारी रहा वकीलों का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तीसरे दिन भी जारी रहा वकीलों का धरना
विज्ञापन
सदर तहसील परिसर में प्रदर्शन करते अधिवक्ता। संवाद
शाहजहांपुर। तहसील सदर में एसडीएम से हुए विवाद के चलते बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी अधिवक्ताओं का धरना जारी रहा। अधिवक्ताओं ने एसडीएम को हटाने और तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग दोहराई। वहीं, एसडीएम अतुल कुमार सिंह तीसरे दिन भी कार्यालय नहीं पहुंचे। किसी प्रशासनिक अधिकारी के वार्ता के लिए नहीं पहुंचने से अधिवक्ताओं में नाराजगी रही।
मंगलवार को तहसील बार संघ के संरक्षक रज्जन बाबू समेत अन्य वरिष्ठ अधिवक्ताओं से विवाद के बाद अधिवक्ता एसडीएम को हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। बृहस्पतिवार को बार संघ अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा के नेतृत्व में अधिवक्ता एसडीएम कार्यालय के सामने धरने पर बैठे और नारेबाजी की।
अध्यक्ष ने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ताओं से किए गए दुर्व्यवहार के मामले में कार्रवाई होने तक धरना जारी रहेगा। तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच भी जरूरी है। उन्होंने धरना अनिश्चितकाल तक जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
--
गलत काम की शिकायत पर होगी जांच : एसडीएम
एसडीएम अतुल कुमार सिंह ने कहा कि तहसील से संबंधित सभी कार्यों की वह स्वयं निगरानी करते हैं। कहीं गलत होने की शिकायत मिलती है तो जांच कराई जाएगी। अनावश्यक दबाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विवाद के निस्तारण के लिए शांतिपूर्ण वार्ता के लिए तैयार हैं। नियमानुसार कार्य कराए जाएंगे और तहसील में अनैतिक कार्य नहीं होने दिए जाएंगे।