फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two girls jumped into the Garra river leaving their slippers on the bridge, search continues

Shahjahanpur News: पुल पर चप्पलें छोड़ गर्रा नदी में कूदीं दो युवतियां, तलाश जारी

Sun, 07 Sep 2025 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Two girls jumped into the Garra river leaving their slippers on the bridge, search continues
गर्रा नदी के पुल पर रखीं दोनों युवतियों की चप्पलें। स्रोत: जागरुक पाठक
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र में गर्रा नदी पुल पर शनिवार शाम कुछ देर टहलने के बाद रेलिंग पर चढ़ीं दो युवतियों ने नदी में छलांग लगा दी। इससे हड़कंप मच गया। पीएसी की टीम व स्थानीय गोताखोरों ने दोनों युवतियों की तलाश की, लेकिन पानी के तेज बहाव के चलते कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

मामला शनिवार की शाम का है। इस बीच गर्रा नदी पुल पर टहल रहीं दो युवतियां चप्पलों को उतारकर नदी में कूद गईं। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गोताखोरों को बुलाया। दोनों युवतियों की तलाश शुरू कराई।
विज्ञापन

राजघाट चौकी प्रभारी सुशांत राजपूत ने बताया कि एक युवक और युवती के कूदने की सूचना मिली है। मौके पर चप्पलें महिलाओं की मिलीं। दोनों युवतियां थीं। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि सूचना आई थी। दोनों की तलाश कराई जा रही है, लेकिन अब तक थाने पर कोई सूचना नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पिछले महीने आई बाढ़ के दौरान खन्नौत पुल से मोहल्ला बहादुरपुरा का भूरे नदी में कूद गया था। चौथे दिन उसका शव दनियापुर में नदी में उतराता मिला था। इसके तीसरे दिन गर्रा नदी में अजीजगंज का अमित कूद गया था। तीन दिन बाद सेहरामऊ दक्षिणी में उसका शव मिला था। उसी दिन गर्रा नदी में निजामगंज गौटिया का दीपक डूब गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed