फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two girl students were molested, the police took the accused into custody.

Shahjahanpur News: दो छात्राओं से छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

Tue, 24 Feb 2026 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Two girl students were molested, the police took the accused into custody.
शाहजहांपुर। हाईस्कूल की दो छात्राओं के साथ एक युवक ने छेड़खानी की। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, युवक मानसिक रूप से कमजोर है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक युवक उनकी 15 वर्षीय बेटी को आए दिन स्कूल व कोचिंग आते-जाते रोकता था। उससे छेड़खानी करता था। पढ़ाई बंद होने के डर से बेटी ने कोई बात घर में नहीं बताई। महिला ने बताया कि 23 फरवरी को जब बेटी हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए जा रही थी, तभी उस युवक ने बेटी से रास्ते में छेड़खानी की। किसी तरह बचकर बेटी भागकर घर आई और पूरी घटना की जानकारी दी। महिला ने बताया कि युवक ने बेटी का आना-जाना दूभर कर रखा है।
विज्ञापन

उसी युवक के खिलाफ मोहल्ले के ही एक और व्यक्ति ने तहरीर दी है। उन्होंने बताया है कि उनकी 16 वर्षीय बेटी कक्षा 10 की छात्रा है। थाना सदर बाजार के एक इंटर कॉलेज में बेटी का सेंटर पड़ा है। 23 फरवरी को बेटी परीक्षा देकर वापस आ रही थी। तभी उस युवक ने अपने भाई के साथ बेटी के साथ छेड़खानी की। राहगीरों के विरोध करने पर युवक ने तमंचा निकाल लिया और धमकी देते हुए भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
छेड़खानी का मामला संज्ञान में है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। युवक को हिरासत में ले लिया गया है। अब तक की जांच में पता चला है कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है।
- राजेश द्विवेदी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed