फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two dozen cottage ash

दो दर्जन झोपड़ी राख

Thu, 21 Apr 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Thu, 21 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
 क्षेत्र के गांव कुतुआपुर बंजारापुर्वा में बृहस्पतिवार की शाम आग की चपेट में आकर दो दर्जन झोपड़ी जलकर राख हो गई। आग में पांच बकरियां जलकर मर गई। आग की चपेट से 23 परिवारों की गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। सूचना के ढाई घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंचने के पहले ही सबकुछ जलकर राख हो गया था। गांव कुतुआपुर के मजरा बंजारापुर्वा में झोपड़ी डालकर करीब दो दर्जन परिवार रहते हैं। शाम करीब पांच गुलाब की झोपड़ी में सबसे पहले आग लगी। इसके बाद देखते-देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। इसी बीच ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को फोन कर दिया। इसी बीच पड़ोसी बाबू, सोना, नजीर, शहजादी, पूजा, हाशिम, नवाब, चांद, असलम, इमामी, शेर खां, शानू, बाबू, नत्थू, मोहम्मद नबी, काले, सलीम आदि के झोपड़ियों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग को काफी बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा होने की वजह से आग पर काबू नहीं पाया जा सका। करीब ढाई घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। इससे पहले आग में जलकर सबकुछ राख हो गया था। आग की चपेट में आए लोगों के पास तन पर पहने कपड़े के अलावा कुछ नहीं बचा है। खाने का अनाज, गृहस्थी का सामान, कपड़े आदि सबकुछ जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed