{"_id":"69026ca18063c3c5e4021cfe","slug":"two-cows-died-in-maholiya-deserted-cowshed-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-156304-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: महोलिया वीरान गोशाला में दो गायों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: महोलिया वीरान गोशाला में दो गायों की मौत
विज्ञापन
खुटार। महोलिया वीरान की गोशाला में दो गायों की बुधवार को मौत हो गई। खुटार के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजेंद्र प्रसाद के अनुसार, दोनों गाय तेंदुए के हमले में घायल हुईं थीं।
25 अक्तूबर की रात गोशाला की चहारदीवारी कूदकर अंदर आए तेंदुए ने तीन गायों को मार डाला था। कुछ गायं घायल भी हुईं थीं। 26 अक्तूबर की सुबह ग्वालों के पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पग चिह्न ट्रेस किए थे और तेंदुए को पकड़ने के लिए गोशाला के पास पिंजरा लगाया था।
बुधवार को गोशाला में दो गायों की मौत हो गई। दोनों गाय के शव पोस्टमाॅर्टम के बाद दफन करा दिए गए हैं। रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि तेंदुए के हमले में घायल दो गायों की मौत के बारे में जानकारी नहीं है। वन विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। तेंदुआ पकड़ने के लिए गोशाला के पास पिंजरा लगाया है।