फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two children died of electrocution in Shahjahanpur

शाहजहांपुर में करंट से दो बच्चों की मौत: घर से खेलने निकले थे दोनों मासूम भाई, दर्दनाक हादसे का हुए शिकार

Mon, 10 Jul 2023 06:14 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Jul 2023 06:14 PM IST
सार

जलालाबाद क्षेत्र में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। गांव याकूबपुर में घर के बाहर खेल रहे दो बच्चों की करंट लगने से मौत हो गई। दोनों बच्चे घर के बाहर विद्युत पोल के सपोर्ट में लगाए गए लोहे की तार के चपेट में आ गए थे।

विज्ञापन
Two children died of electrocution in Shahjahanpur
करंट से दो बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के जलालाबाद थाना क्षेत्र के याकूबपुर गांव निवासी शरीफ के छह साल के बेटे अयान और चार साल के अरमान की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। घटना के समय दोनों भाई घर के बाहर खेल रहे थे। दो बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बच्चों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।

विज्ञापन


शरीफ रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। वह सुबह सात बजे घर से रिक्शा लेकर चला गया था। उसकी पत्नी परवीन घर के कामकाज में लगी थी। इसी बीच उसके बेटे अयान व अरमान घर के बाहर खेलने निकल गए। शरीफ के घर से कुछ फासले पर असलम का घर है। वहां लगे बिजली के खंभे के सपोर्ट के लिए एक लोहे का तार पास में ही जमीन पर लगा हुआ है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Jyoti Maurya Case: अब बढ़ीं SDM ज्योति मौर्य की मुश्किलें!, सफाईकर्मी पति की डायरी में सबूत; जानें पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बारिश के चलते तार में उतर आया था करंट 

दोनों भाई खेलते वहां पहुंच गए और एक-एक कर दोनों ने तार पकड़ लिया। बरसात के चलते तार में करंट उतर आया था। करंट लगने से झुलसे दोनों बच्चे वही गिर गए। करीब आठ बजे एक भिक्षा मांगने पहुंचे व्यक्ति ने गली में बच्चों को पड़ा देखा। 


उसने आवाज लगाई, जिसे सुनकर मां परवीन सहित आसपास के अन्य लोग बाहर निकले। तब घटना का पता लगा। तुरंत वह लोग बच्चों को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दो बेटों की मौत से माता पिता समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। शरीफ के दो साल का एक बेटा फरमान है।
 

बारिश के चलते गली में रहा सन्नाटा

जिस समय घटना हुई। उस समय हल्की बारिश होने लगी। इस वजह से कोई घर से बाहर नहीं निकला।जिसके चलते बच्चों की मौत की जानकारी भी लोगों को नहीं हो सकी। करीब 30 मिनट तक शव पड़े रहे। भिक्षा मांगने वाले व्यक्ति के आवाज देने के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हुए।

ये भी पढ़ें- बरेली में युवक की हत्या: चर्च परिसर के खंडहरनुमा कमरे में मिला शव, ईंट से कुचला गया सिर

गमगीन माहौल में शव किए दफन

हादसे के बाद पुलिस ने भी मौका-मुआयना किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने की बात कही, लेकिन परिजनों ने इन्कार कर दिया। इसके बाद गमगीन माहौल में शवों को नजदीक के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed