फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Youth crushed to death with bricks in Cantt area of bareilly

बरेली में युवक की हत्या: चर्च परिसर के खंडहरनुमा कमरे में मिला शव, ईंट से कुचला गया सिर

Mon, 10 Jul 2023 05:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 10 Jul 2023 05:42 AM IST
सार

कैंट क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई। उसका सिर ईंट से कूंचा गया। रविवार को युवक का शव चर्च परिसर के खंडहरनुमा कमरे में पड़ा मिला। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Youth crushed to death with bricks in Cantt area of bareilly
रोहित का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के कैंट क्षेत्र में वीरांगना चौक के पास बंगला नंबर 12 निवासी रोहित (23) की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी गई। उसका शव कैंट के बिशप इंटर कॉलेज के पास चर्च परिसर के खंडहरनुमा कमरे में मिला। मौके पर शराब पीने के बाद झगड़े के साक्ष्य मिले हैं। पुलिस को दोस्तों पर शक है।
विज्ञापन


रोहित की मां मुन्नी की सूचना पर रविवार दोपहर बाद कैंट पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहां रोहित का शव पड़ा था। उसके सिर में चोट के निशान थे। पास में ईंटें भी पड़ी थीं, जिससे लग रहा था कि ईंटों से ही उसे मारा गया है। 
विज्ञापन

शनिवार दोपहर से था लापता 

मृतक की मां मुन्नी ने कैंट इंस्पेक्टर बलवीर सिंह को बताया कि रोहित हल्द्वानी में ठेकेदार के साथ किसी होटल में काम करता था। कुछ दिन पहले ही वह घर आया था। शनिवार दोपहर दो बजे वह घर से बाहर गया था। देर रात तक वह उसके लौटने का इंतजार करती रहीं पर उससे संपर्क नहीं हो सका। रविवार को उसकी हत्या की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव के पास पड़ी मिलीं शराब की बोतल 

पुलिस को शव के पास शराब की खाली बोतलें और कपड़े मिले हैं। उन्हें सील कर दिया गया। मृतक की मां ने हत्या की आशंका जताई पर किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद ही हकीकत का पता लग सकेगा।

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि कैंट के खंडहरनुमा क्वार्टर में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। घटनास्थल की स्थिति से लग रहा है कि किसी करीबी ने ही हत्या की है। जल्दी ही इसका राजफाश किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed