फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two bikes collided, sweeper died... five people injured

Shahjahanpur News: दो बाइकें टकराईं, सफाईकर्मी की मौत... पांच लोग घायल

Sun, 16 Mar 2025 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 16 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collided, sweeper died... five people injured
मृतक सौरभ का फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
शाहजहांपुर। होली पर सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में थाना सदर बाजार क्षेत्र के शाहबाजनगर गांव निवासी 28 वर्षीय मोनू की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

विजय ने बताया कि भाई मोनू जिला हरदोई की शाहाबाद नगर पालिका में ठेकेदार के अंडर में सफाईकर्मी का काम करता था। दो-तीन साल से भाई मोनू शाहाबाद के मोहल्ला बजरिया में बहन सुमन व बहनोई छोटेलाल के घर पर रहता था। होली पर रिश्तेदार को छोड़ने के लिए बाइक से आरसी मिशन के कनेंग गांव आ रहा था।
विज्ञापन

सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र में सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में भाई मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। भाई को मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया, जहां भाई की हालत में सुधार न होने पर बरेली के लिए रेफर किया गया। रास्ते में भाई की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय ने बताया कि वह चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसकी शादी के लिए रिश्ता देखा जा रहा था। एक लड़की पसंद भी आ गई थी। दो-तीन माह में भाई की शादी हो जाती। बताया कि तीन बहने हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।
वहीं, बताया जा रहा है कि इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार पांच लोग घायल भी हुए हैं। इनमें से एक बरेली रेफर किया गया है। बाकी को अधिक चोटें नहीं आईं हैं।
--
होली खेलने ननिहाल जा रहे युवक की हादसे में मौत


शाहजहांपुर। होली पर जिला लखीमपुर खीरी के थाना हैदराबाद के हरगोविंदपुर गांव निवासी 19 वर्षीय सौरभ सड़क हादसे में घायल हो गए। राजकीय मेडिकल काॅलेज में उनकी मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि सौरभ मेहनत मजदूरी करते थे। होली पर गांव के दोस्तों के साथ रंग खेलने के बाद दोपहर करीब तीन बजे रंग खेलने के लिए मोहम्मदी बरवर रोड पर स्थित भौना गांव अपनी ननिहाल के लिए जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद सौरभ को शाहजहांपुर मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। यहां सौरभ की मौत हो गई।

सौरभ अकेला ही अपनी ननिहाल के लिए जा रहा था। सौरभ तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। सौरभ की मौत से होली की खुशियां मातम में बदल गईं। शाहजहांपुर पोस्टमार्टम हाउस पर परिजन रोते-रोते बेहोश हो गए। साथ में आए नाते-रिश्तेदारों ने सभी को सांभाला। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार लोगों को भी चोटें आईं। वे लोग वहीं किसी अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed