फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Two accused of vandalizing a car have not been arrested yet.

Shahjahanpur News: कार में तोड़फोड़ के दो आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी नहीं

Sun, 23 Nov 2025 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Two accused of vandalizing a car have not been arrested yet.
पुवायां। स्कूल जाते समय भतीजी का पीछा करने के मामले में चाचा से मारपीट और कार में तोड़फोड़ के मामले में पांच आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान करने के बाद पुलिस चुप्पी साध कर बैठ गई है। मुख्य आरोपी सहित दो लोग अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की भतीजी पुवायां के एक स्कूल में पढ़ने जाती है। पुवायां का गुरुप्रीत सिंह और निगोही के गांव सरैंया निवासी सुखचैन सिंह छात्रा के पीछे आते थे। भतीजी के जानकारी देने पर चाचा ने युवकों से शिकायत की। इससे नाराज गुरुप्रीत सिंह, सुखचैन सिंह, बंडा के गांव केल निवासी नवदीप सिंह, पुवायां के गांव गुलौली के लवप्रीत सिंह, सरैंया निवासी प्रिंस, पुवायां के गांव घनश्यामपुर बुजुर्ग निवासी शिवांक, नाहिल के मोनू ने 14 नवंबर को चाचा की कार में तोड़फोड़ और मारपीट की थी।
विज्ञापन

17 नवंबर को पांच आरोपियों का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया था। मुख्य आरोपी सुखचैन सिंह और मोनू अब भी पुलिस को नहीं मिल सके हैं। पुलिस ने पीड़ित की कार भी थाने में खड़ी करा रखी है। मामले में नामजद और अब तक गिरफ्तार नहीं किए गए एक आरोपी के विदेश चले जाने की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने पर खुफिया विभाग के लोग भी जांच में जुट गए हैं। सीओ पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी पुलिस से की जाएगी। कोई विदेश चला गया है तो उसके बारे में भी जानकारी कराई जाएगी। पीड़ित को कोई समस्या है तो उनसे आकर मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed