फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Tuesday was the hottest day; temperatures set to rise further.

Shahjahanpur News: सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार, तापमान में और आएगा उछाल

Wed, 01 Apr 2026 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Tuesday was the hottest day; temperatures set to rise further.
शाहजहांपुर। मार्च माह के अंतिम दिन अधिकतम तापमान में उछाल आने से गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को परेशान कर दिया। मंगलवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ने से उमस और गर्मी भी बढ़ गई।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही मौसम ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए। दोपहर 12 बजे से ही गर्म हवा और तेज धूप से लोग परेशान रहे। गर्म हवा से बचने के लिए स्कूल-कॉलेजों से लौटने वाली छात्राओं को दुपट्टे से अपना चेहरा छिपाना पड़ा। आम दिनों की अपेक्षा सड़कों पर भी दोपहर में चहल-पहल ज्यादा नहीं रही।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ.मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पछुआ हवा के असर से वातावरण में नमी की मात्रा 31 फीसदी रह गई। वायुदाब एक मिलीबार गिरा है। इसके असर से ऊंचाई पर बादल रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि ज्यादा होगी। ऐसे में गर्मी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed