{"_id":"7938f940b30463abb6909af9084fee7e","slug":"tubewell-personnel-performance-on-xen-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप कर्मियों ने एक्सईएन कार्यालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूप कर्मियों ने एक्सईएन कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Updated Wed, 10 Feb 2016 08:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतनमान में संशोधन सहित अन्य मांगों को लेकर ट्यूबवेल टेक्निकल इंप्लाइज एसोसिएशन से जुड़े नलकूप कर्मचारियों ने प्रांतीय आह्वान पर बुधवार को पुवायां रोड स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय में एक्सईएन ऑफिस के सामने सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन कर धरना दिया। इस मौके पर कर्मचरियों ने अगले चरण मेें लखनऊ में होने वाले धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।
धरना स्थल पर सभा को संबोधित करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि विभाग में नलकूप मिस्त्री समेत अन्य तकनीकी पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान क्रियान्वित कराने के बारे में प्रांतीय नेतृत्व ने कई माह पूर्व शासन स्तर पर वार्ता करके दस सूत्री ज्ञापन दिया था। उन्होंने कहा कि मांग पत्र लंबित रखे जाने के विरोध में प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा तय चरणबद्ध आंदोलन को सफल बनाने के लिए संवर्गों का भेदभाव भुलाकर कर्मचारी एकजुट रहें।
इस मौके पर महामंत्री अवनि द्विवेदी ने शासन को भेजा गया मांग पत्र पढ़कर सुनाया। इसमें मिस्त्री के पद को तकनीकी पर्यवेक्षक का दर्जा दिए जाने, नियम विरुद्ध पदावनत हुए मिस्त्रियों को अवर अभियंता के पूर्व पद पर तैनाती देने, वायरमैन परमिट की परीक्षा के लिए नलकूप मिस्त्रियों की सूची विद्युत सुरक्षा निदेशालय भेजे जाने आदि मांगों का उल्लेख किया है।