{"_id":"66c665d98bea65c4b6026dd4","slug":"tte-suspended-after-extra-cash-found-in-raid-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-125398-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: छापे में अतिरिक्त नकदी मिलने पर टीटीई निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: छापे में अतिरिक्त नकदी मिलने पर टीटीई निलंबित
Thu, 22 Aug 2024 03:40 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 22 Aug 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिल्ली से सीतापुर की ओर जाने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस में रेलवे की विजिलेंस टीम के छापे में टीटीई के पास अतिरिक्त नकदी मिली। साथ ही दूसरा टीटीई बोगी से लापता मिला। रेलवे ने दोनाें टीटीई को निलंबित कर जांच शुरू कर दी है।
टीटीई राजीव लोचन व अजीत कुमार की ड्यूटी सत्याग्रह एक्सप्रेस में थी। बताते हैं, दिल्ली से सीतापुर तक ड्यूटी होने के बावजूद टीटीई के रोजा में उतरकर घर चले जाने की शिकायत मिली थी। 18 अगस्त को नई दिल्ली बड़ौदा हाउस से आई विजिलेंस की टीम ने ट्रेन की जांच की। इनमें राजीव लोचन के पास नकदी अतिरिक्त मिली।
दूसरे टीटीई अजीत कुमार ड्यूटी से गैरहाजिर मिले। विजिलेंस टीम ने शाहजहांपुर के सीआईटी ऑफिस में पहुंचकर टीटीई राजीव कुमार के अभिलेखों की जांच की। टीम ने अपनी रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को भेज दी। इसके बाद रेलवे ने दोनों टीटीई को निलंबित कर दिया। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने कार्रवाई की पुष्टि की है।