फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   truck loaded with sugarcane sank in the Ramganga river this driver life saved in Shahjahanpur

'जाको राखे साइयां...': रामगंगा नदी में डूबा गन्ने से भरा ट्रक, मौत को मात देकर आया चालक, बताई पूरी घटना

Wed, 19 Nov 2025 11:46 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 19 Nov 2025 11:46 AM IST
सार

शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र में मंगलवार रात पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में जो वाहन गिरा था, वह ट्रक था। बुधवार सुबह उसका चालक मौके पर पहुंचा। उसने पूरी घटना बताई। ट्रक में गन्ना भरा हुआ था। ट्रक नदी में पूरी तरह डूब गया है। उसका पता नहीं चल सका है। 

विज्ञापन
truck loaded with sugarcane sank in the Ramganga river this driver life saved in Shahjahanpur
रात में रामगंगा नदी में गिरा था ट्रक - फोटो : संवाद

विस्तार

शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना क्षेत्र में हुल्लापुर गांव के आगे मंगलवार रात करीब 11 बजे रामगंगा नदी के पुल की रेलिंग तोड़कर गन्ने भरा ट्रक नीचे गिर गया। ट्रक नदी में डूब गया। रात में रेलिंग टूटता देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। देर रात तक रामगंगा के गहरे पानी में वाहन की तलाश जारी रही, लेकिन पता नहीं चला। बुधवार सुबह ट्रक चालक मौके पर पहुंचा। उसने पूरा घटनाक्रम बताया तो पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। वहीं ट्रक की तलाश में गोताखोरों को नदी में उतारा गया है। हालांकि सुबह 11 बजे तक ट्रक का पता नहीं चल पाया था।  

विज्ञापन


मंगलवार की रात राहगीरों ने रामगंगा पुल की करीब दस मीटर रेलिंग टूटी देखकर किसी वाहन के गिरने का अंदाजा लगाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन की तलाश शुरू की। टूटी रेलिंग को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि किसी बड़े वाहन से रेलिंग टूटी है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से वाहन ढूंढ़ने का प्रयास किया लेकिन गहराई अधिक होने के कारण कुछ पता नहीं चला। नदी का बहाव भी काफी तेज है। सूचना पर सीओ जलालाबाद अजय राय और नायब तहसीलदार रोहित कटियार रात में ही मौके पर पहुंचे थे। 
विज्ञापन


संबंधित खबर- UP: शाहजहांपुर में पुल की रेलिंग तोड़कर रामगंगा में गिरा चारपहिया वाहन, पानी में डूबने की आशंका; तलाश जारी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सुबह मौके पर पहुंचा ट्रक चालक 
अल्हागंज के कार्यवाहक थाना प्रभारी राजेश राजपूत ने बताया कि गोताखोरों को सूचना दी गई। गोताखोरों के साथ बुधवार सुबह फिर तलाश शुरू कराई गई। इस बीच ट्रक चालक राजपाल मौके पर पहुंच गया। उसने ट्रक के बारे में पूछा तो पुलिसकर्मी हैरान रह गए। पुलिसकर्मियों ने उससे पूछताछ की तो उसने पूरा घटनाक्रम बताया। 

स्टेयरिंग फेल होने से हुआ हादसा 
चालक राजपाल के मुताबिक वह ट्रक लेकर बदायूं से रूपापुर चीनी मिल जा रहे थे। स्टेयरिंग फेल हो जाने की वजह से अनियंत्रित होकर ट्रक रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरा। ट्रक के साथ वह भी नदी में गिर गया। किसी तरह ट्रक से बाहर निकला। राजपाल ने बताया कि वह तैरना नहीं जानता है। गोते लगाता हुआ किनारे पर पहुंचा तो उसकी जान में जान आई। इसके बाद वह नदी से कुछ दूरी स्थित मंदिर में पहुंचा, जहां मौजूद साधु ने आग जलाई। घटना से सहमा राजपाल रातभर में मंदिर में ही रहा। 

संबंधित वीडियो 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed