फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   truck collision with van, 9 child wounded

ट्रक की टक्कर से स्कूल वैन पलटी, नौ बच्चे घायल, चार की हालत गंभीर

Thu, 15 Sep 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Thu, 15 Sep 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
truck collision with van, 9 child wounded
ट्रक की टक्कर से स्कूल वैन में बैठे नाौ बच्चे घायल 
अल्हागंज थाना क्षेत्र में ट्रक का कट लगने से बच्चों को स्कूल लेकर जा रही मैजिक वैन हाईवे पर पलट गई। हादसे में चालक समेत नौ स्कूली बच्चे घायल हो गए। सभी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जिला शाहजहांपुर कसबा अल्हागंज में ठाकुर अभिलाष कुमार इंटर कालेज है। इसी कालेज में हायर सेकेंड्री स्कूल भी है। स्कूल की टाटा मैजिक कसबा अल्हागंज निवासी विकास सिंह चलाता है। गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे जब चालक ने गांव रघुनाथपुर से बच्चों को लेकर संपर्क मार्क से जैसे ही हाईवे पर मैजिक मोड़ी तो उसी समय हरदोई की ओर से आ रहे ट्रक ने मैजिक में कट मार दिया। मैजिक बेकाबू होकर पलट गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भाग गया। हादसे को देखकर आसपास गांव के लोग मौके पर आ गए। स्थानीय लोगों ने वैन से बच्चों को बाहर निकाला। इसकी जानकारी होेने पर एंबुलेंस मौके पर आ गई। सूचना मिलने पर स्कूल के प्रधानाचार्य अनिल कुमार सिंह अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। घायल बच्चों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर बच्चों के परिवार वाले भी आ गए। इस हादसे में जिला हरदोई थाना पाली के गांव राजपुर लभेड़ा निवासी धर्मेंद्र का बेटा अनुराग (7), अरुण (9), बेटी नीतू (15), दीपिका (13), थाना पाली के गांव कैहरई निवासी संजीव का बेटा आदित्य (15), बेटी ज्योति (16), गांव राजपुर लभेड़ा निवासी राजपाल की बेटी सोनम (13), थाना अल्हागंज के गांव रघुनाथपुर निवासी धनपाल का बेटा रजनीश (10) और मैजिक चालक विकास (25) घायल हो गए। इन घायलों में रजनीश, दीपिका, ज्योति, सोनम की हालत गंभीर होने पर परिवार के लोग उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले गए। यह बच्चे कक्षा दो से लेकर इंटर तक के छात्र-छात्राएं हैं।
विज्ञापन

उधर, घटना के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी पाकर अल्हागंज के टीएएस पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अनिल कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आसपास के ग्रामीणों ने दुर्घटनाकारी ट्रक को रुकवाया और उसके चालक को कब्जे में ले लिया। बाद में पुलिस के पहुंचने पर ट्रक और चालक को कानूनी हिरासत में सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed