फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Truck collides with tractor-trolley on highway; two critically injured.

Shahjahanpur News: हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगी ट्रक से टक्कर, दो गंभीर घायल

Fri, 03 Jul 2026 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Truck collides with tractor-trolley on highway; two critically injured.
तिलहर में पूर्वी भक्सी तिराहे पर हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़। संवाद
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूर्वी भक्सी तिराहे के पास बृहस्पतिवार दोपहर एक अनियंत्रित ट्रक से पीछे से ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर लग गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक बिहारीपुर गांव का रिंकू और मित्रपुर बरुआ गांव का रोहित ट्रैक्टर-ट्रॉली से दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें बाहर निकाला। दुर्घटना के बाद हाईवे पर करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को सीएचसी से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस और एनएचएआई की टीम ने जेसीबी से वाहनों को हटाकर यातायात बहाल किया। सीओ इशिका सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रक और ट्रैक्टर को कब्जे में लिया है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इस दुर्घटना के बाद ओवरब्रिज निर्माण की मांग फिर तेज हो गई है। कांग्रेस नेता जाने आलम ने प्रशासन से दुर्घटनास्थल पर शीघ्र ओवरब्रिज बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि स्वीकृत होने के बावजूद निर्माण शुरू नहीं हुआ है, जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं। पहले भी यहां एक युवक की कार की टक्कर से मौत हुई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
हाईवे पर टैंकर से टकराए बाइक सवार युवक की मौत

अल्हागंज। मोहल्ला इस्लामगंज निवासी बाइक सवार नन्हेलाल के 18 वर्षीय बेटे संदीप उर्फ काले की बृहस्पतिवार दोपहर हाईवे पर टैंकर की टक्कर लगने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, संदीप दो भाइयों में सबसे छोटे थे। उनकी दो छोटी बहनें हैं। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। संदीप की असमय मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मोहल्ले में शोक का माहौल है। सीओ ज्योति यादव ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed