फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Truck collided with a bus parked on the overbridge, driver died

Shahjahanpur News: ओवरब्रिज पर खड़ी बस से टकराया ट्रक, चालक की मौत

Thu, 29 May 2025 10:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
Truck collided with a bus parked on the overbridge, driver died
मृतक मंदीप सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
शाहजहांपुर। लखनऊ-बरेली हाईवे पर रोजा थाना क्षेत्र में जमुका ओवरब्रिज पर बृहस्पतिवार सुबह हादसा हो गया। पुल से उतरते ही खराब खड़ी रोडवेज बस में सरिया से भरा ट्रक पीछे से टकरा गया। पुलिस ने काफी मशक्कत कर ट्रक के केबिन में फंसे चालक को बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज से बरेली ले जाते समय ट्रक चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

हरदोई के मझिला थाना क्षेत्र के लोना गांव निवासी गुरमीत सिंह का 32 वर्षीय पुत्र मंदीप सिंह ट्रक चलाता था। वह झारखंड से सरिया लेकर बरेली के फरीदपुर जा रहे था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे लखनऊ-बरेली हाईवे पर रोजा थाना क्षेत्र में जमुका ओवरब्रिज से उतरते समय खराब खड़ी रोडवेज बस में पीछे से टकरा गया।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि झपकी आने या ध्यान भटकने से हादसा हुआ है। ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे के बाद ट्रक चालक मंदीप सिंह केबिन में फंस गए। सूचना पर रोजा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद राहगीरों की मदद से ट्रक के केबिन में फंसे चालक को बाहर निकालकर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देख उसे बरेली रेफर कर दिया गया। रास्ते में ट्रक चालक ने दम तोड़ दिया। रोजा थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया चालक की हालत बहुत गंभीर थी। परिजन चालक को लेकर बरेली जा रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है।


टायर फटने से ओवरब्रिज पर खड़ी थी राेडवेज बस
रोजा ओवरब्रिज पर बरेली डिपो की रोडवेज बस का टायर फट गया था। इस कारण चालक ने बस ओवरब्रिज पर ही खड़ी कर दी थी। लोगों ने बताया कि बस में केवल चालक राकेश और सौरभ थे, जो बाल-बाल बच गए। बस में कोई यात्री नहीं था।


पत्नी की मांग उजड़ी, बच्चों के सपने बिखर गए
पोस्टमॉर्टम हाउस पर मृतक के जीजा गुरसेवक सिंह ने बताया कि मंदीप इकलौता था। मंदीप की पत्नी अमनदीप कौर बेसुध है। मृतक की दो बेटी और एक बेटा है। तीनों बच्चों की जिम्मेदारी अमनदीप कौर पर आ गई है। सोशल मीडिया पर चल रहे हादसे के फोटो देख मंदीप सिंह के परिजनों की आंख नम हो गई। पोस्टमॉर्टम हाउस पर मोबाइल में मृतक के फोटो को देख उनके परिजन रो पड़े। साथ में आए लोगों ने परिजनों को संभाला और सांत्वना दी।

मृतक मंदीप सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

मृतक मंदीप सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

मृतक मंदीप सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

मृतक मंदीप सिंह का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed