फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Truck carrying straw overturned after colliding with divider, highway jam

भूसा ले जा रहा ट्रक डिवाइडर से टकराकर पलटा, हाईवे हुआ जाम

Thu, 26 May 2022 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:46 AM IST
विज्ञापन
Truck carrying straw overturned after colliding with divider, highway jam
बंडा में हाईवे पर पलटा भूसा भरा ट्रक - फोटो : POWAYAN
बंडा। भूसा भरकर ले जा रहा ओवरलोड और ओवरहाइट ट्रक डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। गनीमत रही कि जिधर ट्रक पलटा उधर कोई वाहन नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रक पलटने से हाईवे पर एक ओर जाम लग गया।
विज्ञापन

डीएम ने जिले से बाहर भूसा ले जाने पर प्रतिबंध लगा रखा है, लेकिन यह प्रतिबंध केवल कागजों तक सीमित है। आदेश का पालन कराने के लिए जिम्मेदार पुलिस भूसा ले जाने वाले ट्रक चालकों पर कोई कार्रवाई करने की जरूरत नहीं समझती है। पुवायां, बंडा और खुटार से रोजाना भूसे भरे ट्रक गैर जनपदों को जाते हैं।
विज्ञापन

बुधवार को पुवायां की ओर से भूसा भरा एक ट्रक बंडा की ओर आ रहा था। ट्रक को बंडा से बरेली जाना था। तरिउना पुलिया के पास ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गया। इससे लगभग दो घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। गनीमत रही कि ट्रक जिधर पलटा उधर कोई वाहन आदि नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बाद में भूसे को हटवाकर हाईवे खुलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed