फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Truck carring LPG cylinder overturns

गैस सिलेंडर भरा ट्रक पलटा, हादसा टला

Wed, 19 Jul 2017 07:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर Updated Wed, 19 Jul 2017 07:36 PM IST
विज्ञापन
Truck carring LPG cylinder overturns
truck
दिन होता तो चपेट में आ जाते तमाम लोग
विज्ञापन

रसोई गैस के सिलेंडर लेकर माधौटांडा जा रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर खुटार में थाने के पास पलट गया। गनीमत रही कि घटना रात में हुई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। 
शाहजहांपुर के मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी कुलदीप गैस सिलेंडर से भरा ट्रक लेकर पीलीभीत के माधौटांडा जा रहा था। चालक के अनुसार रात लगभग तीन बजे झपकी लग जाने से ट्रक खुटार थाने की ओर उतर गया। झटका लगने पर उसकी आंख खुली तो उसने ट्रक को नियंत्रित करने का प्रयास किया तो ट्रक पलट गया। तेज आवाज होने पर थाने के तमाम पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और चालक को ट्रक के केबिन से बाहर निकालकर थाने में बैठा लिया है।

विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से दो खोखे टूट गए और पीडब्लूडी की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। जिस स्थान पर ट्रक पलटा है, वहां दिन में भारी भीड़ रहती है। हादसे के समय दिन होता तो बड़ी घटना होने से इंकार नहीं किया जा सकता था। थाना इंचार्ज ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed