फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Truck breaks down after getting stuck in a pothole; traffic disrupted for an hour

Shahjahanpur News: गड्ढे में फंसकर ट्रक खराब, एक घंटे बाधित रहा यातायात

Sat, 31 Oct 2026 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Truck breaks down after getting stuck in a pothole; traffic disrupted for an hour
मीरानपुर कटरा में हाइवे पर खड़ा खराब हुआ ट्रक। संवाद
मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य चौराहे के पास सर्विस रोड पर गड्ढे में फंसकर सीमेंट लदा ट्रक खराब हो गया। इससे करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने बड़े वाहनों को ओवरब्रिज से डायवर्ट कराकर गुजारा।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला बंगशान में मुशर्रफ खां की पुलिया के पास सर्विस रोड पर काफी गड्ढे हैं। शुक्रवार शाम करीब चार बजे जलालाबाद से बरेली की ओर जा रहा सीमेंट लदा ट्रक गड्ढे में फंसने के बाद एक्सल टूटने से खराब हो गया। इससे सर्विस रोड पर वाहनों का आवागमन रुक गया। पुलिस ने कटरा चौराहे से बरेली की ओर जाने वाले बड़े वाहनों को ओवरब्रिज से डायवर्ट कराकर निकाला। क्रेन की मदद से खराब ट्रक को हटवाकर करीब एक घंटे बाद यातायात सुचारु करा दिया गया।
विज्ञापन

एनएचएआई के सर्किल सुपरवाइजर सोनू सिंह ने बताया कि सर्विस रोड पर हुए गड्ढों को भरने के लिए जल्द ही पैचवर्क कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed