फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Truck axle broken at Rosa airport, National Highway jammed for half an hour

रोजा अड्डे पर ट्रक का एक्सल टूटा, आधा घंटे जाम रहा नेशनल हाईवे

Fri, 06 Nov 2020 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Truck axle broken at Rosa airport, National Highway jammed for half an hour
शाहजहापुर। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर रोजा में ओवरब्रिज से मुख्य चौराहे तक पिछले करीब डेढ़ महीने से लगभग रोजाना जाम लग रहा है। इसकी वजह से राहगीर ही नहीं आसपास के दुकानदार भी परेशान हैं। बृहस्पतिवार को रोजा अड्डे पर ट्रक का एक्सल टूटने से हाईवे पर करीब आधा घंटे जाम लगा रहा। जाम खुलने के काफी देर बाद तक वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे शाहजहांपुर होकर सीतापुर की तरफ जा रहे ट्रक का रोजा अड्डा पहुंचने पर एक्सल टूट गया। ट्रक रोड पर खड़ा होने से रोड पर एक तरफ वाहनों का संचालन बंद हो गया। वहां कुछ देर तक वाहन वन-वे करके गुजरते रहे। मगर छोटे वाहनों वाले जल्दबाजी के चक्कर में इधर उधर से घुसने लगे, जिससे कुछ देर बाद ही पूरा रोड जाम हो गया। फिर तो दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं। करीब आधा घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची रोड पर खड़े ट्रक को खिंचवाकर एक तरफ कराया। इसके बाद हाईवे पर वाहनों का संचालन शुरू हो गया, लेकिन लाइनें लंबी होने की वजह से काफी देर तक वाहन रेंगकर चलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed