{"_id":"8b43652750a4675934caa6f3b7923fcc","slug":"trolly-get-down-in-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलटी ट्राली, हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलटी ट्राली, हाईवे जाम
मीरानपुर कटरा।
Updated Tue, 20 Jan 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
मुख्य चौराहे पर गन्ना भरी ट्राली पलट जाने से नेशनल हाइवे पर जाम लग गया। पुलिस ने जेसीबी बुलाकर ट्राली हटाने के बाद जाम खुलवाया।
मंगलवार को शाम करीब साढ़े सात बजे जलालाबाद रोड से गन्ना भरकर ट्रैक्टर-ट्राली मेन चौराहे पर तिलहर चीनी मिल जाने को मुड़ रही थी। ट्राली ओवरलोड होने की वजह से मुख्य चौराहे पर पलट गई। देखते ही देखते नेशनल हाइवे पर यातायात अवरुद्ध हो गया। पुलिस ने जेसीबी मंगाकर गन्ना लदी ट्राली से गन्ना खाली कराकर रास्ता साफ कराया। करीब आधा घंटा जाम लगा रहा, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।