{"_id":"930141450ac06fa02ef734423fdf76f2","slug":"tribute-to-the-fallen-soldiers-in-pathankot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 05 Jan 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
आतंकवादी हमले में पठानकोट में शहीद हुए सैनिकों को आईएमए ने मंगलवार नगर पालिका परिसर में शहीद प्रतिमाओं के पास मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी।
डॉ. सोमशेखर दीक्षित की अध्यक्षता में शाम करीब छह बजे नगर पालिका परिसर में शहीद प्रतिमाओं आईएमए के सभी डॉक्टर इकट्ठे हुए। सभी ने मोमबत्ती जलाकर पठानकोट में आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर डॉ. सोमशेखर ने कहा कि पठानकोट में दुश्मनों की एक बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए सेना ने जिस अदम्य साहस और वीरता कर परिचय दिया है वह गर्व की बात है।
सचिव डॉ. संजय पाठक ने कहा देश इन महान सपूतों की शहादत का हमेशा ऋणी रहेगा। इस अवसर पर डॉ. आरएन टंडन, डॉ.विकास टंडन, डॉ. वीसी खन्ना, डॉ. जेएम सक्सेना, डॉ. परविंद सिंह, डॉ. अरविंद वर्मा, डॉ. अनुज गोयल, डॉ. रचित मोहन, डॉ. सुबोध अग्रवाल, डॉ. रुपेश सेठ, डॉ. संजीव कनौजिया, डॉ. मंजुला सक्सेना, डॉ. अंकित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।