शाहजहांपुर। भारत-पाक युद्ध के नायक और परमवीर चक्र से सम्मानित शहीद वीर अब्दुल हमीद की पुण्यतिथि पर बृहस्पतिवार को कैंटोनमेंट स्थित वीर अब्दुल हमीद पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।
वक्ताओं ने कहा कि वीर अब्दुल हमीद ने असाधारण वीरता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए दुश्मन के दांत खट्टे किए और देश की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। स्मृति सभा में शायरों और कवियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविताओं व शायरी के माध्यम से वीर अब्दुल हमीद को श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में पूर्व आईआरएस अधिकारी कमल किशोर कठेरिया, डिप्टी कमिश्नर जीएसटी परवेश कुमार तोमर, असगर यासिर, फैजान हुसैन इदरीसी, हमीद खिजर, सुरेश चंद्र कठेरिया, जगदीश प्रसाद बाबू आदि मौजूद रहे। संवाद