फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   tree fall down at ohe wire

यूकेलिप्टस का पेड़ ओएचई लाइन तोड़ सत्याग्रह एक्सप्रेस पर गिरा

Fri, 13 Mar 2020 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
tree fall down at ohe wire
रोजा। आनंद बिहार से रक्सौल जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस मंगलवार रात रोजा से सीतापुर ब्रांच लाइन पर 12:18 बजे चली। इसके बाद मैगलगंज रेलवे स्टेशन को 1:18 बजे पास करने के बाद जैसे ही कुछ दूर आगे बढ़ी, तभी अचानक रेलवे लाइन के किनारे यूकेलिप्टस का पेड़ ओएचई लाइन को तोड़ता हुआ ट्रेन के इंजन पर गिर गया। लोको पायलट ने स्थिति को देखते हुए इमरजेंसी ब्रेक लेकर ट्रेन को रोक दिया। इसके बाद इंजन को चेक किया और जानकारी गार्ड को दी। कंट्रोल ने किसी तरह ट्रेन को आगे ले जाने के आदेश दिए, लेकिन पायलट ने बताया कि इंजन फेल हो गया है। लुकआउट ग्लास और इंजन का कुछ हिस्सा टूट गया है। इसके बाद कंट्रोल के आदेश पर टीआरडी विभाग टावर वैगन लेकर रोजा से मैगलगंज रवाना हुआ। वहीं दूसरा टावर वैगन सीतापुर से रवाना हुआ। रेल पथ निरीक्षक, रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद ढाई घंटे बाद रेलवे ट्रैक को साफ किया और मालगाड़ी का इंजन काटकर ट्रेन में लगाया गया। ढाई घंटे बाद ट्रेन रवाना हुई। इस दौरान सीतापुर की ओर से आने वाली जनसेवा एक्सप्रेस को सीतापुर में ही रोक दिया गया। यातायात सुचारू होने पर ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन

रेलवे लाइन किनारे पेड़ काटने वाले गिरफ्तार
जीआरपी एसआई एके वाजपेयी ने बताया कि 10 मार्च की रात रेलवे लाइन किनारे पेड़ काटने के मामले में सीतापुर के थाना महोली के गांव छहेलिया निवासी शैलेश वर्मा उर्फ छोटे, नंद किशोर, कौशल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि इनके साथी प्रेम और कल्लू भाग गए। फरार लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अल्कोहल की पुष्टि के लिए ब्लड सैंपल भेजा मुरादाबाद
मालगाड़ी लेकर लखनऊ से लौटे लोको पायलट की अल्कोहल की पुष्टि के लिए डॉ. संजय राय ने ब्रीथ एनेलाइजर से चेक किया और ब्लड सैंपल लेकर मुरादाबाद भेज दिया। वहीं रेल कर्मियों का कहना है कि ब्रीथ एनेलाइजर ठीक नहीं हैं, इन्हें बदला जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed