फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Treatment started in Government Medical College

Shahjahanpur News: राजकीय मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ इलाज

Tue, 09 Sep 2025 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Treatment started in Government Medical College
राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में जांच करते डॉक्टर। संवाद - फोटो : mathura
शाहजहांपुर। गर्रा नदी में आई बाढ़ राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में घुसने के बाद बंद की गईं सेवाएं सोमवार से बहाल कर दीं गईं। ओपीडी में 782 मरीज पहुंचे। वहीं, शाम छह बजे तक 60 मरीज भर्ती किए गए।
विज्ञापन


राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में बाढ़ घुसने से भर्ती मरीजों को छुट्टी देकर वार्ड खाली करा दिए गए थे। ओपीडी व ट्रामा सेंटर के साथ सभी सेवाएं बंद कर दी गईं थीं। भावलखेड़ा स्थित सीएचसी में इमरजेंसी सेवाएं शुरू कराईं गईं थीं। सोमवार को शुरू हुईं सेवाओं से मरीजों को राहत मिल गई है। हालांकि सोमवार को कम मरीज पहुंचे।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से दिन में दो बजे तक ओपीडी में 782 मरीज पहुंचे। इनमें 53 महिलाएं थीं। प्राचार्य डाॅ. राजेश कुमार ने बताया कि इलाज और जांच की जा रही है। शाम छह बजे तक ट्रामा सेंटर में 60 मरीज भर्ती हुए हैं। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज परिसर में साफ-सफाई की जा रही है। कैंपस की भी साफ-सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नाव से इस्लामनगर गांव में जाकर देखे 160 मरीज
सीएमओ डाॅ. विवेक मिश्रा के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों की जांच कर दवाएं दे रही हैं। सोमवार को सीएचसी जरियनपुर की स्वास्थ्य टीम ने बोट से बाढ़ प्रभावित गांवों में जाकर स्वास्थ्य शिविर लगाए। इस्लामनगर प्रथम गांव में लगाए गए शिविर में 222 मरीज और इस्लामनगर द्वितीय में लगाए गए शिविर में 228 मरीजों का परीक्षण किया। बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया। इस दौरान दोनों गांवों में स्वास्थ्य टीमों ने 160 लोगों की जांच की है। स्वास्थ्य टीम में डॉ. विकास, डॉ. गौरव, डॉ. अक्षिता, सचिन कुमार, शिवम मिश्रा व सौरव द्विवेदी शामिल रहे।
--

राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में जांच करते डॉक्टर। संवाद

राजकीय मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में जांच करते डॉक्टर। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed