{"_id":"6ad7babb6d01226936016c9c","slug":"traveling-on-the-delhi-route-will-become-difficult-after-diwali-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-187977-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: दिवाली के बाद दिल्ली रूट पर सफर होगा मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: दिवाली के बाद दिल्ली रूट पर सफर होगा मुश्किल
विज्ञापन
शाहजहांपुर में ट्रेन में सवार होते यात्री। संवाद
शाहजहांपुर। दिवाली के बाद दिल्ली लौटने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। त्योहार की छुट्टियां खत्म होने के बाद नौकरीपेशा लोगों और कामगारों की वापसी से ट्रेनों में भीड़ बढ़ने की संभावना है। ऐसे में दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को कंफर्म सीट पाने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ सकती है। अप लाइन की ट्रेनों में अभी से लंबी वेटिंग और कई में रिग्रेट की स्थिति बन गई है।
आठ नवंबर को दीपावली मनाई जाएगी। त्योहार पर बड़ी संख्या में लोग घर आएंगे। इसके बाद काम पर लौटने के लिए यात्रियों की भीड़ बढ़ेगी। इसका असर ट्रेनों की सीटों की उपलब्धता पर दिखने लगा है। 12 नवंबर को शाहजहांपुर से जाने वाली पद्मावत एक्सप्रेस के स्लीपर में 49 और थर्ड एसी में 32 वेटिंग है। लखनऊ मेल के स्लीपर में 50 और थर्ड एसी में 23 वेटिंग चल रही है। सत्याग्रह एक्सप्रेस के स्लीपर में 32 वेटिंग है। अवध-असम एक्सप्रेस के स्लीपर और थर्ड एसी में रिग्रेट है। सद्भावना एक्सप्रेस के स्लीपर में भी यही स्थिति है।
13 नवंबर को पद्मावत एक्सप्रेस और लखनऊ मेल के स्लीपर कोच में भी वेटिंग है। लखनऊ मेल में 24 यात्रियों की वेटिंग है। अवध-असम एक्सप्रेस के स्लीपर, थर्ड एसी और सेकंड एसी में रिग्रेट दिख रहा है। इसके बाद की तारीखों में भी कंफर्म सीट मिलना आसान नहीं दिख रहा है। ऐसे में त्योहार के बाद दिल्ली लौटने वाले यात्रियों को सफर की योजना पहले से बनानी होगी। सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि ट्रेनों में यात्रियों ने पहले ही बुकिंग करा ली थी। यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनें भी चलाई गई हैं।

शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे पर लगा बैरियर व तैनात पुलिस। संवाद
विज्ञापन