{"_id":"6ad7bcab4cd93a18b1009e46","slug":"body-of-a-married-woman-found-hanging-at-home-murder-for-dowry-alleged-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-187931-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज के लिए हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: घर में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज के लिए हत्या का आरोप
विज्ञापन
पुवायां के गांव टकेली की उपासना का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
पुवायां। गांव टकेली निवासी गोविंद राठौर की पत्नी उपासना (21) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उनका शव घर के कमरे में कुंडे से फंदे से लटका मिला। उपासना के पिता गांव पकड़िया हकीम निवासी सुरेश राठौर ने दामाद समेत चार लोगों पर दहेज के लिए पुत्री की हत्या करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उपासना की शादी 21 अप्रैल 2025 को गोविंद के साथ हुई थी। 16 अक्तूबर को गोविंद के पिता राकेश कुमार की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। चर्चा है कि गोविंद ने पिता के इलाज के लिए पत्नी के कुछ जेवर गिरवी रख दिए थे। 19 अक्तूबर को जेवरों को लेकर घर में विवाद हुआ था। कुछ देर बाद उपासना का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। इससे घर में खलबली मच गई। गोविंद के चाचा वीरपाल ने पुलिस और उपासना के मायके वालों को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। सूचना पर पहुंचे उपासना के पिता सुरेश राठौर ने पुलिस को बताया कि वह अंबाला में नौकरी करते हैं। वीरपाल की सूचना पर वह टकेली पहुंचे। सुरेश राठौर के अनुसार, शादी के बाद से ही दामाद गोविंद, उसकी मां सुनीता, बहन प्रियंका और चाचा वीरपाल सोने की लर और बाइक की मांग को लेकर उपासना को प्रताड़ित करते थे। उपासना उन्हें फोन कर प्रताड़ित किए जाने की जानकारी देती थी।
विज्ञापन
पिता के अनुसार, 19 अक्तूबर की शाम 6:10 बजे उनकी उपासना से फोन पर बात हुई थी। वह रो रही थी और परेशान थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उपासना की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया। पुलिस ने गोविंद को हिरासत में ले लिया है। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट और विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।