फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Pickpocket wanted in 17 cases arrested; his network extended as far as Hardoi and Unnao.

Shahjahanpur News: 17 मामलों का वांछित जेबकतरा गिरफ्तार, हरदोई और उन्नाव तक फैला था नेटवर्क

Wed, 21 Oct 2026 12:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Pickpocket wanted in 17 cases arrested; his network extended as far as Hardoi and Unnao.
मदनापुर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मोहित। स्रोत: पुलिस
शाहजहांपुर। मदनापुर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर 17 मामलों में वांछित मोहित उर्फ अर्जुन को गिरफ्तार किया है। आरोपी हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र के कंजरापुरवा का रहने वाला है और वर्तमान में जलालाबाद क्षेत्र के सराय साधौ में रह रहा था। उसके खिलाफ गैंगस्टर, जानलेवा हमले और चोरी समेत 17 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसके पास से दो घटनाओं में चोरी किए गए रुपयों में से 15,260 रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

जलालाबाद क्षेत्र के बांसखेड़ा निवासी जयराम ने मदनापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 18 अक्तूबर को वह बेटी नीती के साथ बुधवाना बाजार में भैंस बेचने आया था। भैंस 50 हजार रुपये में बेचने के बाद दोनों सवारी का इंतजार कर रहे थे। बाइक सवार दो युवकों ने जलालाबाद तक छोड़ने की बात कहकर उन्हें बैठा लिया। करीब 500 मीटर आगे युवकों ने बैग बाजार में छूटने की बात कहकर दोनों को उतार दिया। उनके जाने के बाद जयराम को जेब से 50 हजार रुपये गायब होने का पता चला।
विज्ञापन

वहीं, गढ़िया रंगीन क्षेत्र के खिरिया रतन निवासी वीरेश ने 19 अक्तूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 27 सितंबर को बुधवाना बाजार से ई-रिक्शा में मदनापुर की डेयरी जा रहे थे। उनके पास बैठे व्यक्ति ने जेब काटकर 20 हजार रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि पूछताछ में मोहित ने साथी साहिल के साथ मिलकर गैंग चलाने और सीधे-सादे लोगों को निशाना बनाने की बात स्वीकार की। आरोपी के खिलाफ अल्हागंज, जलालाबाद, उन्नाव के आसीवन व बांगरमऊ और हरदोई के कोतवाली सिटी व सांडी थानों में कुल 17 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed