{"_id":"6ad7bb834c63b4d84a062176","slug":"committed-thefts-on-trains-to-fund-addictions-and-personal-indulgences-one-arrested-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-187993-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: नशे और शौक पूरे करने के लिए ट्रेनों में करते थे चोरी, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: नशे और शौक पूरे करने के लिए ट्रेनों में करते थे चोरी, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
शाहजहांपुर में रेलवे पुलिस की गिरफ्त में आरोपी आशीष। स्रोत: रेलवे पुलिस
शाहजहांपुर। अप लाइन की अवध असम एक्सप्रेस के वातानुकूलित कोच में तीन यात्रियों के बैग और ज्वेलरी चोरी करने की घटना का मंगलवार को रेलवे पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने लखनऊ निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर नकदी और ज्वेलरी बरामद की है। आरोपी नशा करने समेत कई शौक पूरा करने के लिए ट्रेनों में चोरी की वारदात को अंजाम देता था।
शनिवार की सुबह अवध-असम एक्सप्रेस के एसी कोच में तीन यात्रियों की नकदी, जेवर और मोबाइल को चोरों ने उड़ा दिया था। मामले में पीड़ितों ने लखनऊ चारबाग में रिपोर्ट दर्ज कराई। मंगलवार को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर रेलवे पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी पॉवर केबिन के गेट पर खडे़ युवक के बैग की तलाशी ली गई।
बैग में 20-20 के 69 नोट और पांच सौ के आठ नोट बरामद हुए। उसी बैग में सोने का नेकलेस और मोबाइल बरामद हुआ। जीआरपी ने लखनऊ के थाना पीजीआई के मोहल्ला विजय नगर नील मत्था निवासी आशीष कुमार को गिरफ्तार किया है। उसने अवध-असम एक्सप्रेस के एसी कोच में अपने साथी के साथ मिलकर यात्रियों का सामान चोरी किया था।
विज्ञापन
मामले में चारबाग थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। रेलवे पुलिस के अनुसार, आशीष का साथी मंगलसूत्र और कान के कुंडल लेकर चला गया था। आरोपी नशे की आदत को पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम देते थे। वह लखनऊ से बरेली मार्ग पर चोरी करते थे। सीओ जीआरपी ऋषिकेश यादव ने बताया कि रेलवे पुलिस ने 5380 रुपये और नेकलेस के साथ आरोपी को पकड़ा है। उसके दूसरे साथी की तलाश की जा रही है।