{"_id":"664a7774f821d98dcd0f7826","slug":"transformers-blow-in-extreme-heatfire-in-bunch-lines-consumers-scorched-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-118967-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: भीषण गर्मी में फुंके ट्रांसफार्मर... बंच लाइनों में लगी आग, तपे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: भीषण गर्मी में फुंके ट्रांसफार्मर... बंच लाइनों में लगी आग, तपे उपभोक्ता
Mon, 20 May 2024 03:34 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 20 May 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में ट्रांसफार्मर को सही करता कर्मचारी। स्रोत: बिजली निगम
शाहजहांपुर। भीषण गर्मी में विद्युत निगम की व्यवस्था लड़खड़ा गई है। शनिवार को जिलेभर में कई जगह ट्रांसफार्मर फुंकने और बंच लाइन में आग लगने से बिजली गुल रही। दिन और रात में घंटों तक आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
रविवार को जेल रोड पर चमकनी के आगे 630 केवी का ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे लकड़ी मंडी, घंटाघर, आंशिक अंटा समेत करीब आठ सौ घरों की आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना पर बहादुरगंज उपकेंद्र से कर्मचारी पहुंचे। बताया कि ओवरलोडिंग के चलते बुशिंग रॉड फट गई थी। दो घंटे की मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल की गई।
दिन में साढ़े 12 बजे बहादुरपुरा में बिजली के तार टूट गए। करीब एक घंटे के बाद तार जोड़े जाने पर आपूर्ति को बहाल किया जा सका। गोविंदगंज उपकेंद्र पर लोकल फाल्ट के चलते लाल इमली रोड फीडर करीब दो घंटे तक बंद रहा। इसके चलते लोग गर्मी में बेहाल हो गए।
विज्ञापन
ककरा कलां विद्युत उपकेंद्र के आनंदपुरम मोहल्ले में बंच लाइन जलने से बिजली गुल हो गई। रात करीब 12 बजे फाल्ट आने के बाद कर्मचारी पहुंचे और फाल्ट को दुरुस्त कर करीब दो घंटे बाद आपूर्ति को बहाल किया। महमंद जलालनगर में बिजली की आवाजाही से लोग परेशान रहे।
तिलहर के मोहल्ला नई बस्ती में शनिवार शाम बिजली खंभे पर लगे बॉक्स में आग लगने से खलबली मच गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल की गई। नगर क्षेत्र की लगभग एक लाख से अधिक आबादी को पूर्वी तिराहे के पास बने 133 विद्युत उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति दी जाती है। आपूर्ति के सापेक्ष मांग अधिक बढ़ जाने से लगी हुई विद्युत लाइन ट्रिपिंग कर रही है। इससे उपभोक्ताओं को समुचित विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।
बताते हैं कि नई लाइनों को डालने का काम थोड़ा हुआ है। शेष कार्य कराने के लिए ठेकेदार राजी नहीं है। पुरानी जर्जर लाइनों और ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ने से बंच केबल में आग लगने से विद्युत आपूर्ति लगातार प्रभावित हो रही है। 24 घंटे में लगभग 18 घंटे उपभोक्ताओं को बिजली मुहैया हो पा रही है। इसके बावजूद लो वोल्टेज की समस्या उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सबब बना है। एसडीओ सौरभ शाक्य ने बताया कि गर्मी के कारण लोड बढ़ रहा है। लाइनों को दुरुस्त रखे जाने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कुछ मोहल्लों में ओवरलोडिंग चल रही है। संवाद
-- -- -- -
ओवरलोडिंग से जूझ रहे बाशिंदें
परौर। भीषण गर्मी में क्षेत्र के लोगों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ रहा है। पूर्व में गरेली फीडर से सप्लाई मिलती थी। लाइन लंबी व पुरानी होने के कारण बिजली नहीं मिल पाती थी, तब बिजली निगम ने दो फीडर बनाकर लोड को बांट दिया, लेकिन परौर में कम क्षमता के ट्रांसफार्मर रखे होने के कारण ओवरलोडिंग की समस्या रहती है। फाल्ट आने पर कर्मचारी भी जल्दी नहीं आते हैं। खराब होने के बाद इनके सही होने में हफ्तों का समय व्यतीत हो जाता है। गांव के अजीत सिंह उर्फ डब्बू, गुड्डू खान, रवि सिंह, रणधीर सिंह आदि ने अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर रखवाने की मांग की है। संवाद