फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   tranfarmer feuse

सिल्हुआ में बदले गए ट्रांसफार्मर एक घंटे में ही फुंके, गांव भर की बिजली सप्लाई ठप

Sat, 04 Sep 2021 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
tranfarmer feuse
पुवायां। खुटार के गांव सिल्हुआ में खराब ट्रांसफार्मर बदले जाने के एक घंटे बाद ही फुंक जाने से पूरे गांव की बिजली सप्लाई ठप हो गई। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जेई से वार्ता की और अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर रखवाने की मांग की है।
विज्ञापन

गांव सिल्हुआ के रामशंकर ने बताया कि गांव में ढाई सौ से अधिक बिजली कनेक्शन हैं। बिजली सप्लाई के लिए गांव में सौ-सौ केवीए के दो ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं, जबकि लोड इससे ज्यादा है। इस कारण ट्रांसफार्मर खराब होते रहते हैं। कई बार अधिक क्षमता का ट्रांसफार्मर रखवाए जाने की मांग ग्रामीण कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं की जाती है।
विज्ञापन

बुधवार को दोनों ट्रांसफार्मर खराब हो गए थे। सूचना पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को ट्रांसफार्मर बदलवाए, लेकिन एक घंटे बाद दोनों ट्रांसफार्मर फिर से फुंक गए और बिजली सप्लाई ठप हो गई। परेशान बिजली उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया और जेई से वार्ता की। जेई ने जल्द ही समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया है। जेई जेपी भगत ने बताया के सिल्हुआ में 250 केवीए का ट्रांसफार्मर रखे जाने का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed