फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teachers pass TET exam; congratulate each other.

Shahjahanpur News: टीईटी परीक्षा में शिक्षक हुए उत्तीर्ण, एक-दूसरे को बधाई

Thu, 27 Aug 2026 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Teachers pass TET exam; congratulate each other.
श्रेयश चंद्र सक्सेना। स्रोत: स्वयं
शाहजहांपुर। शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम बुधवार रात जारी होने के बाद शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। परीक्षा में शामिल अधिकांश शिक्षक उत्तीर्ण हुए हैं। परिणाम जारी होते ही सफल अभ्यर्थियों ने एक-दूसरे को बधाई दी। वहीं शिक्षक नेताओं ने भी बेहतर परिणाम पर खुशी जताते हुए इसे शिक्षकों की मेहनत का परिणाम बताया।
विज्ञापन

--
शिक्षकों ने चुनौती स्वीकार कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार तिवारी ने कहा कि शिक्षकों की योग्यता पर संदेह व्यक्त करते हुए नियुक्ति नियमावली के विपरीत सभी शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्यता जैसा उत्पीड़नात्मक आदेश जारी किया गया। किंतु शिक्षकों ने इस चुनौती को स्वीकार करते हुए अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से यह सिद्ध कर दिया कि उनकी कार्यकुशलता और ज्ञान किसी प्रमाण की मोहताज नहीं है।
विज्ञापन

--
नतीजों के आईने में बेनकाब हुए शिक्षकों की योग्यता पर सवाल उठाने वाले
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मीडिया प्रभारी श्रेयश चंद्र सक्सेना ने बताया कि यूपीटीईटी के परिणामों ने शिक्षकों की योग्यता पर सवाल उठाने वालों को करारा जवाब दिया है। परीक्षा में शिक्षकों की शानदार सफलता दर ने साबित किया कि बेसिक शिक्षा के शिक्षक न केवल योग्य हैं, बल्कि हर परीक्षा और कसौटी पर खुद को साबित करने की क्षमता रखते हैं। परिणामों ने निराधार आरोपों पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। संवाद

श्रेयश चंद्र सक्सेना। स्रोत: स्वयं

श्रेयश चंद्र सक्सेना। स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed