{"_id":"6486222ace4e3fe3680c94f4","slug":"trains-delayed-for-half-to-two-and-a-half-hours-waiting-in-the-scorching-heat-shahjahanpur-news-c-4-1-179588-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आधे से ढाई घंटे तक देरी से आईं ट्रेनें, भीषण गर्मी में खला इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आधे से ढाई घंटे तक देरी से आईं ट्रेनें, भीषण गर्मी में खला इंतजार
Mon, 12 Jun 2023 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ट्रेनों के देरी से आने और भीड़भाड़ होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को भी कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देर बाद आईं। वहीं ट्रेनों के जनरल कोच ही नहीं स्लीपर कोचों में जगह मिलना मुश्किल हो गई।
दिल्ली से आने वाली गाड़ी संख्या 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय शाम 6:08 बजे की जगह 6:17 बजे आई। लखनऊ की ओर से गाड़ी संख्या 14307 बरेली एक्सप्रेस सुबह 9:29 बजे के स्थान पर 10:04 बजे आ सकी। गाड़ी संख्या 14235 बरेली एक्सप्रेस सुबह 9:45 पर न आकर 11:17 बजे आई। जबकि गाड़ी संख्या 15073 टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस सुबह 10:58 की जगह दोपहर 2:17 बजे शाहजहांपुर जंक्शन पहुंची। गाड़ी संख्या 13151 जम्मूतवी एक्सप्रेस शाम 4:01 के बजाय 6:24 बजे, गाड़ी संख्या 13307 गंगा सतलज एक्सप्रेस शाम 6:34 के स्थान पर 7:23 बजे, गाड़ी संख्या 13005 हावड़ा अमृतसर मेल शाम 6:58 पर न आकर 8:53 बजे यहां पर आई।
इसी तरह से देहरादून जनता एक्सप्रेस, बालामऊ एक्सप्रेस, दून एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस आधे से दो घंटे तक देरी से आ सकीं। यह सभी ट्रेनें पूरी तरह फुल रही, भीषण गर्मी के बीच यात्री सफर के दौरान परेशान होते रहे। स्टेशन अधीक्षक पीएस तोमर ने बताया कि दूसरे स्टेशनों पर मरम्मत कार्य के चलते ट्रेनों का संचालन देरी से हो रहा है।