{"_id":"6a6119ac517375db5005e6aa","slug":"trains-caught-in-route-diversions-arrived-late-leaving-passengers-wandering-on-the-platform-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-179716-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: रूट डायवर्जन में फंसीं ट्रेनें देरी से आईं, प्लेटफॉर्म पर भटकते रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: रूट डायवर्जन में फंसीं ट्रेनें देरी से आईं, प्लेटफॉर्म पर भटकते रहे यात्री
Thu, 23 Jul 2026 12:57 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बरेली और मुरादाबाद यार्ड में स्लीपर बदलने और लाइन की टेपरिंग किए जाने के कारण डाउन लाइन की ट्रेनों का रूट बदल दिया गया। रूट डायवर्जन के कारण निर्धारित समय पर ट्रेनों के नहीं आने से यात्रियों को दुश्वारियों से जूझना पड़ रहा है।
छह अगस्त तक यार्ड में चलने वाले कार्य के चलते रेलवे ने कुछ ट्रेनों की दिशा बदल दी है। डाउन लाइन की ट्रेनें मुरादाबाद से चंदौसी होकर गुजारे जाने के कारण ट्रेनों के देरी से आने का सिलसिला जारी है। बुधवार को मेरठ से लखनऊ जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस 12:25 बजे के स्थान पर 1:37 बजे आई। ट्रेन ने एक घंटा 11 मिनट इंतजार कराया है। इस वजह से यात्री प्लेटफॉर्म नंबर एक पर परेशान दिखे।
इसी तरह जम्मूतवी से कोलकाता जाने वाली 13152 कोलकाता एक्सप्रेस के आने का समय दोपहर में 1:15 बजे है। ट्रेन 2:25 बजे आई। इसी तरह 15098 अमरनाथ एक्सप्रेस भी दोपहर 12 बजे के स्थान पर 4:23 बजे पहुंची। इस ट्रेन ने यात्रियों को काफी इंतजार कराया। 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस भी दोपहर 1:50 बजे के स्थान पर 2:48 बजे आई। ट्रेनों के विलंब से आने से भीषण गर्मी में यात्री बेहाल रहे। सीएमआई एसके ठाकुर ने बताया कि रूट डायवर्जन के कारण ट्रेनें देरी से आ रहीं हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
मोबाइल एप पर सही लोकेशन नहीं, काउंटर पर करें विश्वास
-रेलवे ने ट्रेनों की लोकेशन को देखने के लिए कई एप जारी कर रखे हैं, लेकिन इन एप से लोगों को सटीक जानकारी नहीं मिल रही है। बरेली-मुरादाबाद के बीच रूट डायवर्जन होने के चलते एप पर मुरादाबाद से ट्रेन चलने के बाद सीधे रोजा स्टेशन पर प्रदर्शित हो रही हैं। जबकि बरेली कैंट के बाद शाहजहांपुर स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव हो रहा है। एप पर स्थिति स्पष्ट नहीं होने से यात्री परेशान हो रहे हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशन के काउंटर से ही सही जानकारी यात्रियों को मिल पा रही है।