फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Trainees demonstrated for not issuing advertisements

विज्ञापन जारी नहीं किए जाने पर प्रशिक्षुओं ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Sat, 08 Jan 2022 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
Trainees demonstrated for not issuing advertisements
शाहजहांपुर के जीआईसी मैदान पर धरना प्रदर्शन करते बेरोजगार प्रशिक्षुगण। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त पद के बावजूद सरकार की ओर से विज्ञापन जारी नहीं किए जाने पर बेरोजगार प्रशिक्षुओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया। बेरोजगार प्रशिक्षुओं ने ज्ञापन में कहा कि सुप्रीम कोर्ट में 51112 पदों के रिक्त होने का हलफनामा प्रदेश सरकार की ओर से लगाया था। इसकी याचिका सूबेदार सिंह व अन्य के नाम से थी।
विज्ञापन

उस याचिका में बताया था कि सरकार जल्द से जल्द प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी करने के साथ भर्तियां करे। आरटीआई से प्राप्त सूचना के मुताबिक प्रदेश में 173796 पद प्राथमिक शिक्षकों के खाली हैं। संसद में डॉ. धर्मवीर सिंह ने प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त पदों का ब्यौरा मांगा था तब केंद्रीय शिक्षामंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने बताया कि प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों के 217481 पद खाली हैं।
विज्ञापन

मांग है कि 51112 पदों में 68500 प्राथमिक शिक्षक भर्ती के शेष 22 हजार पदों व हर वर्ष रिटायर हो रहे दस से 15 हजार शिक्षकों के पदों को जोड़कर एक लाख पदों पर प्राथमिक शिक्षक भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाए। प्रदर्शन करने व ज्ञापन देने वालों आदित्य अवस्थी, सचिन मिश्रा, श्रीनिवास माथुर, कौशिक सक्सेना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed