फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Train to be vulnerable to woman's death

ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत

Fri, 13 May 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Fri, 13 May 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Train to be vulnerable to woman's death
ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत
रोडवेज रेलवे क्रासिंग के पास बृहस्पतिवार सुबह सहारनपुर पैंसेजर की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे महिला के पति से शव की शिनाख्त अपनी पत्नी के रूप में की। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला दिलाजाक निवासी पेंटर इरशाद अली की 45 वर्षीय पत्नी महरजहां सुबह करीब साढ़े छह बजे पैदल झंडा कलां मजार पर नियाज कराने जा रही थी। रोडवेज रेलवे क्रासिंग पार करते समय वह लखनऊ की तरफ से आ रही सहारनपुर पैसेंजर की चपेट में आ गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। महरजहां की कुछ तबियत खराब चल रही थी। पत्नी इरशाद अली ने सोचा कि इधर से तो पत्नी पैदल चली गई हैं। उधर से उन्हें साइकिल पर बैठाकर ले आएंगे। यह सोचकर वह साइकिल लेकर घर से निकले थे। रोडवेज रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचे तो पता चला कि एक महिला की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। यह सुनकर इरशाद अली अपनी साइकिल किनारे खड़ी करके महिला को देखने पहुंच गए। पत्नी का शव देखकर वह बदहवाश हो गए। उनकी सूचना पर परिवार वाले और मोहल्ले वाले मौके पर पहुंच गए। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


मृतका के घर में मचा कोहराम 
हादसे की खबर लगते ही मृतका के घर में कोहराम मच गया। मां मौत की खबर सुनकर तारीन जलालनगर में ब्याही उनकी बेटी नूरी घर पहुंच गई। नूरी का रो-रोककर बुरा हाल है। इरशाद के एक बेटा खालिद दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में सिलाई का काम करता है। मां की मौत की सूचना पर वह दिल्ली से चल दिया है। मृतका के घर रिश्तदारों का जमघट लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed