{"_id":"61955092fc26db418a0e8dbe","slug":"train-speed-shahjahanpur-news-bly4664763107","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के कारण ट्रेनों की थमी रफ्तार, लगेगा जीपीएस सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के कारण ट्रेनों की थमी रफ्तार, लगेगा जीपीएस सिस्टम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। सर्दी बढ़ने के साथ ही कोहरा पड़ना भी शुरू हो गया है। इसकी वजह से ट्रेन के आगे का देखने में चालकों को परेशानी होती है। ऐसे में ट्रेनों की गति कम हो गई है। इसको ध्यान में रखकर अब ट्रेनों में जीपीएस सिस्टम लगाए जाएंगे। जीपीएस लगने से ट्रेनें 75 किलोमीटर की गति से चलेंगी। बिना जीपीएस के ट्रेन 50 की गति से चलती हैं।
कोहरा पड़ने पर रेलवे की ओर से यात्री सुरक्षा को लेकर तमाम प्रयास किए जाते हैं। अगले महीने एक दिसंबर से 28 फरवरी तक कई ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा कर दी गई है, तो कुछ के फेरों में कमी की जाएगी। जिन ट्रेनों का संचालन होगा, उनकी गति को कम किया जाएगा।
ट्रेनों के संचालन में लोको पायलटों को कोई समस्या न हो इसके लिए जीपीएस लगाए जाने की तैयारी कर ली गई है। इसके माध्यम से सिग्नल, रेलवे क्रॉसिंग और प्लेटफार्म की जानकारी इंजन में लगी स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाती है। यदि किसी कारणवश जीपीएस काम नहीं करता है, तब ट्रेन की गति को निर्धारित गति 75 की जगह 50 किमी प्रति घंटा की गति से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
रोजा में रेलवे के पास 100 जीपीएस
रोजा रेलवे स्टेशन पर लगभग 100 जीपीएस हैं। इसमें कुछ जीपीएस मरम्मत के लिए मंडल मुख्यालय मुरादाबाद भेजे गए हैं। वहीं कुछ जीपीएस में रेलवे रूट, नए स्टेशन और सिग्नल लोड करने को भेजे गए हैं। सभी लोको पायलटों को ट्रेन ले जाने से पहले जीपीएस सिस्टम दिया जाता है, जो कि अंदर कंट्रोल स्टैंड के पास लगा दिया जाता है। जिससे कि कोहरे के समय आगे आने वाले संकेतों की जानकारी हो सके।
कोहरे के समय प्रत्येक लोको पायलट को जीपीएस दिया जाता है। इससे वह निर्धारित गति 75 किमी से अपनी ट्रेन लगा सकते हैं। जीपीएस न होने पर कोहरे के समय 50 किमी की गति से ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इससे यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके और दुर्घटनाओं न हो। - वीरेंद्र झा, लोको निरीक्षक