{"_id":"5e274e7f8ebc3e4b5a7813d5","slug":"train-shahjahanpur-news-bly3929528161","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब मेल और बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहीं रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब मेल और बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रहीं रद्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। डाउन लाइन की पंजाब मेल मंगलवार को निरस्त रही। इसके साथ ही शहीद और बरेली एक्सप्रेस भी रद्द रहीं। ट्रेनों के निरस्तीकरण के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
डेढ़ महीना पहले ही बरेली-वाराणसी, जनसेवा व सियालदाह समेत कई ट्रेनों को कोहरे की वजह से निरस्त कर दिया गया था। वहीं, पंजाब मेल मंगलवार को संचालन का दिन न होने के चलते निरस्त रही। मगर जानकारी के अभाव में कुछ यात्री पंजाब जाने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंच गए। वहां पूछताछ केंद्र पर उन्हें गाड़ी के निरस्त होने की जानकारी हुई, जिससे वह खुद को ठगा सा महसूस करके रह गए। पंजाब की ओर जाने वाली दूसरी गाड़ी के देरी से आने के कारण यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। वहीं, अप लाइन की प्रयागघाट-बरेली पैसेंजर, जम्मूतवी, शहीद और बरेली एक्सप्रेस, डाउन लाइन की वाराणसी जनता एक्सप्रेस, सहारानपुर-लखनऊ मेमो, बरेली-प्रयागघाट पैसेंजर, कोलकाता एक्सप्रेस रद्द थी।
15 मिनट खड़ी रही गरीब रथ
अप लाइन की गरीब रथ एक्सप्रेस मंगलवार को पांच मिनट तक शाहजहांपुर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर खड़ी रही। ब्रेक बाइंडिंग खराब होने की सूचना पर ट्रेन को यहां पर रोका गया था। जिसको चेक करने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। वैगन विभाग के सेक्शन इंजीनियर डीके अमन ने बताया कि अप लाइन की गरीब रथ दोपहर 13.25 बजे स्टेशन पर आई थी। जिसकी ब्रेक बाइंडिंग को चेक किया गया। ठीक 13.30 बजे स्टेशन मास्टर को ओके दे दिया गया। इस बीच एक अन्य ट्रेन को पास कराने के बाद करीब 13.40 बजे ट्रेन को आगे के लिए रवाना कर दिया गया।