फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   train news

सात अप्रैल से चलेगी हरिद्वार-जबलपुर साप्ताहिक सुपरफास्ट

Sun, 14 Mar 2021 10:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
train news
शाहजहांपुर। ट्रेन संख्या 02191/ 02192 हरिद्वार-जबलपुर- हरिद्वार साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेगी। 02191 जबलपुर-हरिद्वार सुपरफास्ट स्पेशल सात अप्रैल से 30 जून तक प्रत्येक बुधवार और 02192 हरिद्वार-जबलपुर सुपरफास्ट स्पेशल आठ अप्रैल से एक जुलाई तक हर बृहस्पतिवार को चलेगी।
विज्ञापन

अभी तक सारी नियमित ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हुआ है। कुछ ट्रेनों को विशेष ट्रेन के रूप में चलाया जा रहा है। अब हरिद्वार-जबलपुर-हरिद्वार साप्ताहिक सुपरफास्ट भी शामिल हो गई है। यह ट्रेन 02191 नंबर से सात अप्रैल को जबलपुर से शाम 06.55 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 01.20 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी में 02192 नंबर ट्रेन हरिद्वार से शाम 04.20 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन पूर्वाह्न 11.20 बजे जबलपुर पहुंचेगी। दोनों ही दिशाओं में चलने पर यह ट्रेन शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर ठहरेगी। इसके चलने से शाहजहांपुर के यात्रियों को हरिद्वार और जबलपुर जाने में काफी सहूलियत मिलेगी। सीएमआई मनोज सिंह ने बताया कि साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किए जाने के संबंध में मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार की ओर से सूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed