{"_id":"a8695583cfd727889d7d1a2054968a55","slug":"train-cancel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त होने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस निरस्त होने पर हंगामा
शाहजहांपुर
Updated Mon, 05 Jan 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बादल और बारिश होने की वजह से देरी से चल रहीं ट्रेनों का क्रम रविवार को भी जारी रहा। वहीं, नई दिल्ली से चलकर काशी को जाने वाली ट्रेन संख्या 4258 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस रविवार को निरस्त हो गई। इस पर यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा किया।
डाउन लाइन की काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस स्टेशन पर आने का समय शाम छह बजे है, शनिवार की रात ढाई बजे तक ट्रेन लेट होने की सूचना स्टेशन के सूचना बोर्ड पर दर्ज रही। इसके बाद किसी समय ट्रेन कैंसिल होने की सूचना दर्ज की गई। इस वजह से काफी देर से ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया। इस पर यात्रियों ने स्टेशन पर शोर-शराबा करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे लोगों को शांत किया गया।