{"_id":"626aeca81365523b8f148577","slug":"traffic-signal-system-will-be-kept-challan-free-for-15-days-shahjahanpur-news-bly483083418","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिनों तक चालान मुक्त रखी जाएगी ट्रैफिक सिग्नल प्रणाली, फिर ऑटोमैटिक कटेगा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिनों तक चालान मुक्त रखी जाएगी ट्रैफिक सिग्नल प्रणाली, फिर ऑटोमैटिक कटेगा चालान
विज्ञापन
शाहजहांपुर में इंटेलीजेंट कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का निरीक्षण करते डीएम उमेश प्रताप, एसपी एस आन?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। राज्य स्मार्ट सिटी योजना तहत स्वीकृत आईटीएमएस परियोजना अंतर्गत स्थापित कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का बृहस्पतिवार को डीएम व एसपी ने निरीक्षण किया। इस दौरान चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल प्रणाली लागू करने तथा 15 दिवस तक चालान मुक्त रखकर लोगों को जागरूक व अभ्यस्त किए जाने का निर्णय लिया गया।
बृहस्पतिवार को डीएम उमेश प्रताप सिंह और एसपी एस आनंद के साथ ही नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा व अन्य अधिकारी कंट्रोल एंड कमांड सेंटर पहुंचे। जहां उपस्थित कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज कौशिक ने बताया कि परियोजना के तहत सभी कार्य एमनेक्स इन्फोटेक्नोलॉजीस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा है। शहर के 13 जंक्शन (चौराहों/तिराहों) पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए हैं।
इनमें मेजबान तिराहा, केरूगंज तिराहा, पुत्तूलाल चैराहा, सुभाष (हथौड़ा) चौरहा, अंटा चौराहा, लाल इमली चौराहा, खिरनीबाग (रामलीला) चौराहा, महिला थाना चौराहा, बरेली मोड़ चौराहा, हरदोई रोड चौराहा, गर्रा फाटक तिराहा, घंटाघर चौराहा व कवि तिराहा शामिल है। इन 13 जंक्शन पर एडैप्टिव ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम (एटीसीएस), रेड लाइट वायलेशन डिटेक्शन (आरएलवीडी), आटोमैटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन एवं पब्लिक एड्रेस (पीए) सिस्टम स्थापित कर दिया है। कार्यदायी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने कंट्रोल एंड कमांड सेंटर में वीडियो वाल स्क्रीन पर चार चौराहों (महिला थाना, खिरनीबाग, सुभाष चौराहा व सुभाष टॉवर) का लाइव प्रसारण दिखाया। ई-चालान, आटोमैटिक नंबर प्लेट, रेड लाइट आदि के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने एसपी एस. आनंद से चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल को क्रियाशील कर शहरवासियों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक एवं अभ्यस्त किए जाने को 15 दिनों तक चालान मुक्त रखे जाने का अनुरोध किया। एसपी ने चौराहों पर तैनात ट्रैफिक पुलिस को इस संबंध में निर्देशित करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर एडीएम प्रशासन, सीओ सिटी, अधिशासी अभियंता आदि मौजूद रहे।